बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे गोल्डन टेंपल, बर्तन धोकर ऐसे की सेवा, तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा काफी लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। लेकिन सगाई के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। वहीं अब यह दोनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच हाल ही में यह दोनों सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल गोल्डन टेंपल थे, जहां पर कपल ने माथा टेकने के बाद सेवा भाव भी किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी से पहले गोल्डन टेंपल में आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान कपल ने श्री हरमिंदर साहिब में माथा टेका और दर्शन किए थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही थीं। वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें कपल को गुरुद्वारे में बर्तन धोते हुए देखा जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने की गोल्डन टेंपल में सेवा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जो तस्वीरें सामने आई हैं, यह फोटोज गोल्डन टेंपल की हैं, जहां पर दोनों ने बर्तन धोकर सेवा की है। आपको बता दें कि किसी भी गुरुद्वारे में सेवा बिना किसी फल की उम्मीद की जाती है। यह नि:स्वार्थ भाव से होती है। गुरुद्वारे में बर्तन धोकर, जूते साफ करके, खाना पकाकर, पानी पिलाकर, खाना परोसकर या गुरुद्वारे की सफाई करके सेवा किया जा सकता है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बर्तन धो कर गोल्डन टेंपल में सेवा की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग वीडियो को देखकर इनकी सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों बड़े ही प्यार और ध्यान से अपना काम करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आसपास और भी बहुत से लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वह आराम से साथ वालों से बात करते हुए बर्तन धोते नजर आ रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की थी यह तस्वीर

परिणीति चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी एक तस्वीर शेयर किया था। यह तस्वीर परिणीति और उनके मंगेतर राघव चड्ढा के बैक से क्लिक की गई है। फोटो में देखा जा सकता है कि कपल इस दौरान सिर ढके हुए हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ब्लैक कलर के सूट और सिर पर दुपट्टा लिए हुए नजर आई थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कुर्ता पाजामा और ग्रे कलर के नेहरू जैकेट में दिखे। परिणीति चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा था कि “इस बार मेरी यात्रा इनके साथ और भी खास थी।”

जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे परिणीति-राघव

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में दोनों ने सगाई की थी। वहीं अब कपल बहुत ही जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला है। खबरों रिपोर्ट्स की मानें, तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में शादी करने का फैसला किया है। परंतु अभी तक दोनों की तरफ से ना तो शादी की डेट अनाउंस की गई है और ना ही वेडिंग वेन्यू के बारे में कुछ बताया गया है। लेकिन यह खबर सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल नवंबर के महीने में शादी कर सकते हैं।

Back to top button