राशिफल

Rashifal 28 June: बुधवार को इन 5 राशियों के जातक रहें संभलकर, विवादास्पद साबित होगा यह दिन

हम आपको बुधवार 28 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा ले सकते हैं। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा रुमानी हो। अपने लक्ष्य को पाने से कोई नहीं रोक पाएगा। जीवन में आने वाली सभी प्रकार के विनाशकारी शक्तियों का खात्मा होगा। प्रेम और व्‍यापार की अच्‍छी स्थिति दिख रही है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

रोजगार के स्रोतों में वृद्धि होगी। पारिवारिक मोर्चे पर जरा संभलकर चलने की जरूरत है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। घर में कुछ बदलाव के चलते परिवार वालों के साथ अनबन हो सकती है। करियर के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। अपना नया बिजनेस शुरू करने से पहले आपको किसी बड़े की सलाह ले लेनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ग किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है। आपके दांम्पत्य जीवन में आज नई खुशियां आ सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा।

Ganesh

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज खुद के लिए फुर्सत के पल मिलेंगे। जीवन में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आज धन प्राप्ति के प्रबल संयोग बन रहे हैं। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता आ सकती है लेकिन कारण समझ नहीं पाएंगे। कोई चाहत पूरी हो सकती है। कम प्रयास से ही आप मान-सम्मान और यश प्राप्त कर लेंगे। कुल मिलकर दिन शुभ रहेगा। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। खुदरा कारोबारी और व डेयरी के व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, अन्य कारोबार सामान्य गति से चलते रहेंगे। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। स्वास्थ्य के मामले में रक्तचाप का ध्यान रखना होगा, यदि हाई या लो रहता है तो दवाएं नियमित लें और नमक कम लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। अगर कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है संयम से काम लें। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। आपका बच्चा आपको कुछ कठिनाई या दर्द का कारण बनेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस करने में सक्षम होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके नए विचारों की प्रंशसा होगी। आपका खर्चा बढ़ सकता है। निवेश करने से पहले सोच विचार करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी नई बात या योजना के लिए दिन बहुत सही है। अनावश्यक नोक-झोंक से दूर रहें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन बेचैन रहेगा और किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आप किसी महत्वाकांक्षी योजना में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी या संघ में प्रवेश करना चाहते हैं, तो सकारात्मक विकास संभव है। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलेंगे और उनसे आपको फायदा होगा। राजनीति या सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। रिश्तो में सुधार आएगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सेहत में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी, लेकिन आज आप उस दिशा से स्वयं को थोड़ा दूर ही रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आपकी इमेज अच्छी बनेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। आपको किसी भूमि व वाहन की खरीदारी में सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आर्थिक लाभ व व्यवसाय में धन का आविर्भाव होगा। ईश्वर की कृपा से आपको खुशी और सफलता मिलेगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है। आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी। मंदिर में कुछ दान करने से आर्थिक नुकसान से बचने में मदद मिल सकती है। सुख, आनन्द व रोग मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

आपने Rashifal 28 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button