स्वास्थ्य

इंडियन फूड है बेस्ट फूड, स्वस्थ रहने के लिए लें ये देशी आहार

जिंदगी की भागदौड़ नौकरी, फैमिली, डॉक्टर, बच्चे, मां-बाप, रिश्तेदार, सोसाइटी, यारी दोस्ती इंसान इन सब में इतना उलझा हुआ है कि खुद के खाने पीने, स्वास्थ्य या यूं कहें कि अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाता। ऐसे में जबतक शरीर में जान है, तब तक तो सब ठीक है, लेकिन जैसे ही बीमारियों ने घेरना शुरु किया तो फिर जिंदगी में दवाइयों का अपना एक सिलसिला शुरु हो जाता है। जो ताउम्र चलता जाता है। इस को लेकर आज की युवा पीढ़ी भी परेशान है। वो खुद नहीं समझ पा रही की आखिर इस दौड़ भाग की जिंदगी में अपने खाने में क्या शामिल करे ताकि उसके स्वास्थ्य के लिए संपूर्ण पोषण मिल सके वो भी घर में। हम आज आपको कुछ ऐसे ही देशी खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपको स्वस्थ्य और हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है।

आज के समय में युवाओं को विदेशी कल्चर के साथ ही विदेशी फूड भी काफी पसंद आ रहे हैं। जबकि सच यह है कि जो स्वाद और मजा हमारे भारतीय फूड में है, वो और किसी में नहीं है।

दूध है पौष्टिक आहार

इंडियन फूड्स केवल स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहतमंद भी हैं। जो आपको हेल्दी और स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। भारत में दूध को सबसे पहले रखा गया है। जो की सुबह और शाम किसी भी वक्त पिया जा सकता है। दूध एक ऐसा पदार्थ है जिसमें सभी मिनरल पाए जाते हैं।

उड़द की दाल

उड़द की दाल में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। उड़द की दाल का सेवन हमें कई तरह की बीमारियों से बचाता है। जिन लोगों को अधिक मल-मूल आता है, बवासीर, गठिया, लकवा पाचन संबंधी और दमा में उड़द की दाल बहुत लाभदायक है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीवशियम और पौटेशियम होता है।

रोटी है फायदेमंद

उत्तर भारत में रोटी सबसे महत्वपूर्ण और पोषक तत्वों से भरपूर आहार है। चाहे मल्टी ग्रेन आटे का रोटी के रूप में सेवन किया जाए या चक्की के आटे का, दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। रोटी के सेवन से शरीर में भरपूर मात्रा में फाइबर और कार्बोहाईड्रेट पहुंचता है। जिसके चलते बॉडी को पर्याप्तह ऊर्जा मिलती है।

दही का सेवन

चाहे सर्दी हो या फिर गर्मी, दही का सेवन दोनों ही मौसम में करना चाहिए। दही में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है। यह हमारा पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ ही कई अन्य लाभ भी देता है। दही में निम्न  कैलोरी होती है जिससे शरीर में फैट भी नहीं बढ़ता है।

पनीर

पनीर में लगभग सभी ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। पनीर को नॉन वेज का वैकल्पिक रूप कहा जा सकता है। जिन लोगों को वजन बढ़ाने की जरूरत होती है उन्हें पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। घर पर बने पनीर का सेवन, रेस्टोकरेंट में मिलने वाले पनीर से ज्यापदा फायदा करता है।

आहार में आंवला

आंवला का किसी भी रूप में सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। आंवला सबसे ज्यादा हमारी आंखों के लिए अच्छा होता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसमें फ्री रेडिकल फाईटिंग एंटी ऑक्सीडेंट भी काफी ज्यादा होता है। जिससे कफ, खासी, आंखों की रोशनी सहित कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आंवले का प्रयोग कई दवाओं में भी किया जाता है।

Back to top button