बॉलीवुड

माधुरी के बिना वो कुछ नहीं थे.. जब संजय दत्त के अफेयर पर पत्नी ऋचा ने बयां किया था दर्द

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खलनायक’ यानी कि संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ-साथ हमेशा ही अपने निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। खासकर उनकी लव लाइफ काफी चर्चा में रहे। वही मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ उनका अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा।

sanjay dutt

यूं तो संजय दत्त का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन माधुरी दीक्षित के साथ उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्म नहीं रही। इस दौरान संजय दत्त शादीशुदा थे। इसके बावजूद माधुरी दीक्षित को दिल दे बैठे थे। बता दे माधुरी और संजय दत्त के अफेयर का खुलासा खुद संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा ने किया था। तो आइए जानते हैं आखिर ऋचा ने क्या कहा था?

ऐसे माधुरी के करीब आ गए थे संजय दत्त

sanjay dutt

सबसे पहले हम आपको बता दें कि साल 1987 में संजय दत्त ने रिचा शर्मा के साथ शादी रचाई। इसके बाद साल 1988 में इनके घर बेटी त्रिशाला का जन्म हुआ। लेकिन बेटी के जन्म के बाद ऋचा शर्मा ब्रेन ट्यूमर की शिकार हो गई। ऐसे में इलाज के लिए वह न्यूयार्क शिफ्ट चली गई। कहा जाता है कि पत्नी के न्यूयॉर्क जाने के दौरान ही माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक दूसरे के करीब आ गए थे।

sanjay dutt

इसी बीच माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘खलनायक’, ‘साजन’, ‘थानेदार’ और ‘इलाका’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया और माधुरी की जोड़ी सुनहरे पर्दे पर हिट हुई। इसके बाद यह निजी जिंदगी में भी एक दूसरे को चाहने लगे। उन दिनों बॉलीवुड गलियारों में संजय दत्त और माधुरी का अफेयर खूब चर्चा में रहा।

sanjay dutt

माधुरी के लिए पति को दिया धोखा

sanjay dutt

इसी बीच ऋचा शर्मा भारत लौट रही थी लेकिन संजय दत्त उन्हें लेने एयरपोर्ट तक नहीं गए। संजय दत्त की ‘बायोग्राफी द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड बैड बॉय संजय दत्त’ के मुताबिक, “जब ऋचा अमेरिका से लौटीं तो संजय उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने तक नहीं आए, जबकि उन्होंने संजय को दो बार फोन किया था। यदि संजय, ऋचा को छोड़ने का प्लान बना रहे हैं तो ये ऋचा के लिए बहुत मुश्क‍िल होने वाला है।” इसके बाद ऋचा शर्मा को समझ आ गया था कि वह माधुरी दीक्षित के बगैर नहीं रह पाएंगे।

sanjay dutt

कहा जाता है कि ऋचा हमेशा के लिए भारत रहने के लिए आई थी लेकिन वह 15 दिन के बाद ही लौट गई। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि वह अपने पति संजय दत्त को खो चुकी थी। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान खुद ऋचा शर्मा ने संजय और माधुरी दीक्षित के अवसर पर कहा था कि, “जीवन में हर इंसान को भावनात्मक रूप से किसी की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह संजय दत्त, माधुरी दीक्षित पर निर्भर थे। फिर माधुरी ने जब उन्हें छोड़ दिया था तो वो टूट कर बिखर गए थे।” इसके बाद साल 1996 में रिचा शर्मा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गई।

इस कारण हुआ था दोनों का ब्रेकअप

sanjay dutt

माधुरी को डेट करने के दौरान संजय दत्त का नाम मुंबई बम ब्लास्ट केस में आ गया था जिसके बाद माधुरी और उनका ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट की माने तो माधुरी के माता-पिता ने संजय दत्त के साथ रहने के लिए सख्त मनाई कर दी थी। इसके बाद माधुरी दीक्षित हमेशा के लिए उनसे दूर हो गई।

Back to top button