बॉलीवुड

अपने बच्चों संग पहला Mothers Day मनाएगी ये हीरोइनें, एक तो पूरे 10 साल बाद बनी थी मां

आज 14 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे (Mothers Day) मना रही हैं। इनमें कई मां ऐसी भी होंगी जो इस साल अपना पहला मदर्स डे मना रही हैं। यानि उन्होंने बीते एक साल में बेबी को जन्म दिया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से मिलाने जा रहे हैं। इन सभी न्यूली मदर्स का भी ये पहला मदर्स डे है। इसमें बॉलीवुड की कई नामी हीरोइनें भी शामिल हैं।

गौहर खान

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान ने 2020 में जैड दरबार से शादी की थी। वह चार दिन पहले यानि 10 मई को मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है। इसलिए ये उनका पहला मदर्स डे होगा। वह इसे अपने नन्हें बेटे संग मनाएंगी। इसे लेकर वह बड़ी उत्साहित भी हैं।

आलिया भट्ट

आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में अप्रैल माह में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 7 महीने बाद ही आलिया ने मां बनकर सभी को चौका दिया था। उन्होंने 6 नवंबर साल 2022 में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। बेटी का नाम राहा रखा था। राहा अब 6 महीने की हो गई है। आलिया इस साल अपनी बेटी संग पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करेगी।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और करण सिंग ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद यानि 12 नवंबर 2022 को बिपाशा को मां बनने का सुख मिला। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम देवी रखा। उनकी बेटी सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। बिपाशा भी अपनी बेटी संग पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी।

सोनम कपूर

सोनम कपूर ने दिल्ली के बीजनेसमैन आनंद आहूजा से साल 2018 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद यानि 20 अगस्त 2022 को सोनम कपूर मां बनी थी। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे का नाम वायु रखा है। बीते दिनों वह बेटे संग लंदन गई थी। यहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी। फिलहाल सोनम भी अपने पहले मदर्स डे को लेकर बड़ी एक्साइटेड हैं।

देबिना बनर्जी

देबिना बनर्जी ने साल 2012 में गुरमीत चौधरी से शादी की थी। वह शादी के दस साल बाद यानि 2022 में मां बनी। दिलचस्प बात ये रही कि इस साल उन्हें दो बार मां बनने का सुख मिला। 3 अप्रैल 2022 को वह पहली बार मां बनी। वहीं सिर्फ 7 महीने बाद यानि 11 नवंबर 2022 को वह दूसरी बार मां बन गई। दोनों समय उन्होंने बेटी को जन्म दिया।इस तरह वह अपनी दो बेटियों संग पहला मदर्स डे मनाएंगी।

कृतिका सेंगर

कृतिका सेंगर ने साल 2014 में नितिन धीर से शादी की थी। उन्हें मां बनने का सुख शादी के 8 साल बाद यानि 12 मई 2022 को मिला। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। वह अभी अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वह भी इस साल अपनी बेटी संग पहला मदर्स डे मनाएंगी।

Back to top button
?>