समाचार

गुस्से से पागल हुआ हाथी, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा मंजर – Video

हाथी दुनिया का सबसे बड़ा जानवर होता है। वैसे तो ये बड़ा शांत स्वभाव का होता है, लेकिन जब इसे गुस्सा आता है तो बेहद खतरनाक हो जाता है। प्राचीन समय से ही हाथियों की ताकत का इस्तेमाल राजा महाराजा युद्ध में करते आए हैं। वहीं किसी को सजा देने के लिए भी हाथी से उसे कुचला जाता था। आज के समय में हाथ का इस्तेमाल महावत लोग करते हैं। वहीं जंगल में हमे जंगली हाथी देखने को मिल जाते हैं। लेकिन इन हाथियों का अस्तित्व भी खतरे में है। हम इंसान धीरे-धीरे इनकी जमीन पर गांव-शहर बसाते जा रहे हैं।

हाथी ने गुस्से में किया हमला

हाथी अक्सर रहवासी इलाके में घुस जाते हैं। कई बार इनका सामना इंसानों से भी होता है। हाथी के सामने इंसान चींटी की तरह होता है। यदि उसे गुस्सा आए तो वह इंसानों को चटनी की तरह मसल सकता है। आज हम आपको एक पागल हाथी का वीडियो दिखाने जा रहे हैं। इस हाथी ने गांव में भयंकर उत्पाद मचाया हुआ है। वह किसी बात से बहुत गुस्से में है। इसके बाद वह गांव की सड़कों पर घूम-घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी कैसे लोगों के ऊपर हमला करता है। इस हाथी से बचने के लिए कुछ लोग दुकान के अंदर जाकर छिप जाते हैं। लेकिन हाथी का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं लेता है। वह तबाही मचान जारी रखता है। लोगों की गाड़ियां भी गिरा देता है। अब यह वीडियो कब और कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह भी नहीं पता कि बाद में कितनी देर से हाथी शांत हुआ। उम्मीद यही है कि इस दौरान किसी इंसान को गंभीर चोटें नहीं आई हो।

नजारा देख डरे लोग

उत्पाद मचाते हाथी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर ilhanatalay_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो को अभी तक 75 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देख कई लोग गुस्से में कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “यह हम इंसानों की ही गलती है। हम हाथियों की जगह पर कब्जा किए बैठे हैं।” दूसरे ने लिखा “ये काफी दिल दहला देने वाला रहा होगा। वीडियो देखकर मुझे इतना डर लग रहा है तो वहां मौजूद लोगों का क्या हाल हुआ होगा।”

फिर एक कमेंट आता है “हाथी जब गुस्से में होते हैं तो बड़े खतरनाक बन जाते हैं। उम्मीद है कि किसी को चोट नहीं आई होगी।” एक और शख्स कहने लगा “जरूर इंसानों ने कुछ किया होगा जो हाथी को इतना गुस्सा आया। वरना ये तो बड़े शांत जानवर होते हैं।” बस इसी तरह और भी कई कमेंट्स आने लगे। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी यह वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें हाथी का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by İlhan Atalay (@ilhanatalay_)


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप इस तरह की घटनाओं के लिए हाथी को जिम्मेदार ठहराते हैं या इंसानों को? कमेंट कर अपनी जवाब जरूर दें। वीडियो पसंद आई तो शेयर भी करें।

Back to top button