बॉलीवुड

सर्जरी से पहले ऐसी दिखती थीं अनुष्का शर्मा, सामने आया थ्रोबैक वीडियो तो सन्न रह गए फैंस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भला कौन नहीं जानता। अनुष्का शर्मा अब तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। वह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती है। वही सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती है। इसी बीच अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देखने के बाद यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में अनुष्का शर्मा को फैंस बेहद ही खूबसूरत भी बता रहे हैं। तो आइए देखते हैं अनुष्का शर्मा का थ्रोबैक वीडियो…

anushka sharma

पहले ऐसा था अनुष्का का लुक
बता दें, अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी। इस फिल्म में वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आई थी और उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बात साबित हुई। हालांकि फिल्म करने से पहले अनुष्का शर्मा कई विज्ञापन में नजर आ गई थी। इसी दौरान का एक विज्ञापन वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें अनुष्का शर्मा काफी अलग दिखाई दे रही है। दरअसल यह वीडियो एड क्रीम का है जिसे लगाते ही त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है।

Found this old Anushka Sharma Ad
by u/Patronus_26 in BollyBlindsNGossip


अनुष्का के चेहरे में आया बदलाव
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा बहुत ही खूबसूरत लग रही है। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में अनुष्का शर्मा की उम्र केवल 14 या 15 साल ही बताई जा रही है। यह वीडियो साउथ का है। जैसे अनुष्का शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों ने उन्हें खूबसूरत बताया, लेकिन कई लोगों ने ट्रोल भी किया।

anushka sharma

दरअसल, कई लोगों का मानना है कि अनुष्का शर्मा सर्जरी के बाद बदल गई। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने अपने होठों की सर्जरी करवाई है जिसके चलते उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि अनुष्का शर्मा सर्जरी से पहले ज्यादा खूबसूरत लगती थी। इसके अलावा भी यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए।

anushka sharma

बता दें, फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के बाद अनुष्का शर्मा कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आई जिसमें ‘बैंड बाजा बारात’, ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘पटियाला हाउस’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’, ‘जब हैरी मेट सेजल’, ‘यह दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्में शामिल है। इसी बीच साल 2018 में अनुष्का शर्मा ने मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचा ली। इसके बाद कपल के घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम वामिका है।

anushka sharma

anushka sharma

अनुष्का की अपकमिंग फिल्म
बता दे अनुष्का अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ खूबसूरत तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग करती हुई नजर आई थी। इस फिल्म में वह भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर रही झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।


इस फिल्म के चलते अनुष्का दिन रात मेहनत कर रही है। बता दे, झूलन गोस्वामी ने भारत के लिए साल 2002 से 2022 तक क्रिकेट खेला है और उनके नाम महिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। शादी के बाद अनुष्का की ये पहली फिल्म होगी। ऐसे में फैंस अनुष्का की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है।

Back to top button
?>