राजनीति

राम रहीम को रोटियां नहीं चाहिए, बल्कि चाहिए कुछ और.. जानिये जेल में क्या हो रहा है इस के साथ

रोहतक: रेपिस्ट बाबा के नाम से पुरे देश में प्रसिद्ध हो चुके राम रहीम को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जब से वह जेल में गया है तब से लेकर हर रोज कोई ना कोई खुलासा हो ही रहा है। कुछ खुलासों से तो सच में लोगों को हैरानी में डाल दिया। उसके बारे में एक और खुलासा हुआ है। राम रहीम को जेल में गए हुए आज 10 दिन हो जायेंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि राम रहीम जेल जानें के बाद से वहाँ की रोटी नहीं खा रहा है।

रोज लेता है जेल की कैंटीन से फल और जूस:

अब आप सोच रहे होंगे कि जब वह जेल की रोटी नहीं खा रहा है तो आखिर क्या खाकर जिन्दा रहता होगा। आपको बता दें उसे जेल की रोटी नहीं भा रही है, इसलिए वह जानें के बाद से हर रोज जेल की कैंटीन से फल और जूस लेकर ही काम चला लेता है। यह भी बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से राम रहीम को जेल में अभी तक कोई काम नहीं दिया गया है। इसलिए यह माना जा रहा है कि बलात्कारी बाबा के लिए आनें वाले दिन और भी मुश्किल होने वाले हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि जेल में भी स्कूल-कॉलेजों की तरह बढ़िया कैंटीन की व्यवस्था होती है। पहले की तरह अब कैदियों को केवल जेल की पानी वाली दाल खाकर गुजारा नहीं करना पड़ता है। जेल की कैंटीन में फल, जूस के अलावा बिस्किट, नमकीन, समोसे, लड्डू, मट्ठी, नूडल और खानें की कई अन्य चीजें भी मिलती हैं। जेल की कैंटीन में हर कैदी का अपना अकाउंट खुलता है, उसके बाद कैदी उसी अकाउंट से खानें-पीने की चीजें लेता है।

राम रहीम के लिए नियुक्त किये गए हैं दो नम्बरदार:

इसके अलावा जेल प्रशासन की तरफ से हर कैदी के लिए खानें-पीने की व्यवस्था सुबह-शाम अलग से की जाती है। राम रहीम जब से जेल गया है, उसे तब से जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है। जब जेल प्रशासन उसे खानें के लिए कहता है तो वह बहुत कम खाना खाकर ही रहता है। यह भी पता चला है कि जेल प्रशासन ने उसके लिए दो नम्बरदार नियुक्त हिये हुए हैं। कुछ दिनों पहले राम रहीम ने अपने अकाउंट में 18 हजार रूपये डलवाए थे।

राम रहीम के जेल में आनें के बाद अन्य कैदी हैं काफी परेशान:

राम रहीम को हर रोज सुबह 5 बजे ही जगा दिया जाता है। उसके बाद हर रोज सुबह 6 बजे उसकी हाजिरी लगती है। जब से राम रहीम जेल में गया है तब से दो बार डॉक्टर उसका सुगर और बीपी चेक कर चुके हैं। राम रहीम के जेल में आ जानें के बाद से जेल के अन्य कैदी काफी परेशान हैं। उसके जेल में होने की वजह से अन्य कैदियों पर भी कई तरह की बंदिशें लगा दी गयी है। अब कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों का समय भी कम कर दिया गया है। यह सब सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर किया गया है।

Back to top button