विशेष

जया किशोरी की तरह ही सादगी पसंद इंसान हैं उनकी बहन चेतना, सुंदरता पर दिल हार बैठे फैंस

मशहूर कथा वाचक जया किशोरी को भला कौन नहीं जानता। जया किशोरी देश के साथ-साथ विदेश में भी मशहूर है। बता दें, जया किशोरी ‘नानी बाई का मायरा’ और ‘श्रीमद् भागवत कथा’ का वाचन करने के साथ-साथ एक मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर भी है जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बता दे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी एक्ट्रेसेस की तरह ही जया किशोरी की फैन फॉलोइंग भी बड़ी तगड़ी है।

इसके अलावा वह खूबसूरती में बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस को टक्कर देती है। वहीं उनकी सादगी पर हर कोई फिदा है। बता दे, ना केवल जया किशोरी खूबसूरत दिखती है बल्कि उनकी छोटी बहन चेतना शर्मा भी बेहद खूबसूरत है। आइए देखते हैं जया किशोरी की बहन की तस्वीरें…

jaya kishori

बेहद स्पेशल हैं दोनों बहन की बॉन्डिंग
बता दें, जया किशोरी की बहन का नाम चेतना शर्मा है जो उनसे छोटी है। सोशल मीडिया पर अक्सर चेतना शर्मा को सर्च किया जाता है। जया किशोरी के साथ-साथ अब चेतना भी अक्सर लाइमलाइट में रहती है और उनकी खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती है। हाल ही में जब चेतना शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स खूब तारीफ करने लगे।

कई लोगों ने उन्हें बॉलीवुड से जुड़ी एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा खूबसूरत बताया तो कई लोगों ने उनके स्टाइलिश अंदाज को काफी पसंद किया। हालांकि चेतना शर्मा को अपनी बहन जया किशोरी की तरह ही सादगी में रहना पसंद है। रिपोर्ट की मानें तो चेतना शर्मा भी पहले अपनी बहन जया के साथ गाना गाया करती थी। इतना ही नहीं बल्कि जया किशोरी की तरह उनकी भी आवाज बहुत ही मधुर है। वह कई चैनल पर अपने भजन गा चुकी है।

jaya kishori

उन्होंने साल 2015 तक अपनी बहन जया किशोरी के साथ काम किया लेकिन साल 2015 मेंउन्होंने दूसरा कैरियर बनाने का फैसला किया। दरअसल इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। बताते जया किशोरी और चेतना की बेहद स्पेशल बॉन्डिंग है। दोनों बहन अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है।

राजस्थान की रहने वाली हैं जया किशोरी
बात की जाए जया किशोरी के बारे में तो वह अपनी एक कथा के लिए 10 लाख से भी ज्यादा रुपए वसूलती हैं। इसके अलावा विदेश में उनकी इससे ज्यादा फीस है। बता दे जया किशोरी जब 9 साल की थी तभी उनका ध्यान अध्यात्मिक की तरह बढ़ गया। ऐसे में वह 9 साल की उम्र में ही शिव तांडव स्त्रोत और लिंगाष्टकम सीख चुकी थी।

jaya kishori

बता दे जया किशोरी के पिता का नाम शिव शंकर है वही उनकी मां का नाम सोनिया है। जया किशोरी का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। वैसे उनका पूरा परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।

धीरेन्द्र शास्त्री से होगी शादी?
पिछले दिनों जया किशोरी अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल यह चर्चा हो रही थी कि जया किशोरी जल्दी ही मशहूर कथावाचक बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री से शादी करने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी की खबरें तेजी से फैल गई थी। बाद में जब जया किशोरी से इसके बारे में बातचीत की गई तो उन्हें केवल इसे अफवाह बताया। अब हाल ही में जब जया किशोरी शादी के बारे में पूछा गया क्यों नहीं किस तरह का लड़का चाहिए?

jaya kishori

उन्होंने बताया कि फिलहाल तो करीब 2 से 3 साल तक उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। इस बीच शादी भी करती है तो उन्हें जैसा लड़का चाहिए पता नहीं वैसा इस दुनिया में है या नहीं। जया किशोरी ने कहा कि वह अपने मां बाप से अलग नहीं हो सकती, उन्हें संस्कारी लड़का चाहिए। इसके अलावा वह मेरे और मेरे परिवार की इज्जत करें और मुझे पर्सनल स्पेस भी दे।”

Back to top button