बॉलीवुड

माँ की वजह से टूटा था रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन का रिश्ता, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया में कब क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। यहाँ जोड़ियाँ टूटते और जुड़ते देर नहीं लगती हैं। कल तक जिसके रिश्ते सबसे अच्छे चल रहे थे और लोग उनके रिश्तों की मिशाल देते थे, आज वो अलग हो गए हैं। आपको ऋतिक रोशन और सुजेन खान के रिश्ते के बारे में तो पता ही होगा। हाल ही में अरबाज और मलाइका भी अलग हुए हैं।

ऐसे ही बॉलीवुड में कई और लोगों के रिश्ते थे जो शादी से पहले ही काफी चर्चित थे। लोगों को लग रहा था कि दोनों की शादी तो होकर ही रहेगी, लेकिन परिस्थितियों ने उनके रिश्ते में भी जंग लगा दी। शाहिद कपूर और करीना कपूर का रिश्ता, जॉन अब्राहम और बिपासा बासु। इन दोनों के बारे में भी सब यही कह रहे थे कि ये जोड़ी जरुर शादी के रिश्ते में बंधेगी। लेकिन दोनों काफी समय तक रिलेशन में रहने के बाद अलग हो गए।

दोनों दे बैठे एक दुसरे को अपना दिल:

बॉलीवुड में एक और चर्चित जोड़ी थी, जिसके बारे में यही उम्मीद थी कि दोनों शादी के बंधन में बंध ही जायेंगे। जी हाँ हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के जोड़ी की। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बंटी और बबली में खूब पसंद किया था। इसी फिल्म के बाद दोनों ने एक दुसरे को दिल दे दिया और प्यार कर बैठे।

बंटी बबली से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी हर जगह:

आपको ज्ञात होगा कि सन 1997 में ‘राजा की आएगी बारात” फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली रानी मुखर्जी ने 2001 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘बस इतना सा ख्वाब है’ में काम किया था। इसमें दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक दुसरे के साथ समय बिताने लगे। 2004 में दोनों ने साथ में युवा फिल्म की और दोनों की नजदीकियाँ प्यार में बदल गयी। 2005 में आयी फिल्म बंटी बबली से इन दोनों के अफेयर की चर्चा हर जगह होने लगी।

दोनों के रिश्ते के बीच में आ गयी माँ जया बच्चन:

बताया जाता है कि इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में जब अभिषेक बच्चन की माँ जया बच्चन को पता चला तो वह काफी नाराज हो गयी। जया को रानी मुखर्जी पसंद नहीं थी। अभिषेक और रानी के रिश्ते के बीच में जया बच्चन के आ जानें के बाद दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि अभिषेक बच्चन ने उन्हें अपनी शादी में भी नहीं बुलाया था। आखिरकार अभिषेक बच्चन ने अपने जीवन के रूप में ऐश्वर्या राय को चुना और 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। रानी मुखर्जी ने बाद में आदित्य चोपड़ा से शादी कर ली।

Back to top button