बॉलीवुड

मशहूर कोरियोग्राफर चैतन्य ने की ख़ुदकुशी, कर्ज से थे परेशान, आंखें नम कर देगा डांसर का आखिरी VIDEO

साउथ इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, लोकप्रिय तेलुगू डांस कोरियोग्राफर चैतन्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां.. चैतन्य ने 30 अप्रैल को सुसाइड कर लिया जिसके बाद इंडस्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सेलेब्स समेत हर कोई डांसर को श्रद्धांजलि दे रहा है।

choreographer chaitanya

कहा जा रहा है कि चैतन्य काफी लंबे समय से कर्ज से परेशान थे जिसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक लास्ट वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह अपनी तकलीफ बताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्ज से परेशान होने के कारण उन्होंने सुसाइड का फैसला लिया।

डांसर के निधन से फैंस को बड़ा झटका

बता दें, सुसाइड से पहले कोरियोग्राफर ने एक वीडियो भी बनाया। इस वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, “मेरी मां, पिताजी और बहन ने मुझे किसी भी समस्या का सामना किए बिना मेरी अच्छी देखभाल की। मैं अपने सभी दोस्तों से माफी मांगता हूं। मैंने बहुत से लोगों को परेशान किया और सभी से माफी चाहता हूं। पैसे के मामले में मैंने अपनी अच्छाई खो दी।

choreographer chaitanya

सिर्फ कर्ज लेना ही नहीं, बल्कि उसे चुकाने की क्षमता भी होनी चाहिए। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। फिलहाल, मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है। मैं अपने कर्ज से जुड़ी समस्याओं को सहन नहीं कर सकता।” डांसर का ये वीडियो हर किसी की आंखें नम कर रहा है। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि, इतना होनहार डांसर अब हमारे बीच नहीं रहा।

बता दे, डांसर चैतन्य के निधन के बाद उनके फैंस काफी दुखी है और सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त कर रहे हैं। उनका आखिरी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स दंग रह गए। कई प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “आत्महत्या जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं है।

” इसके अलावा भी कई लोगों ने दुखद कमेंट्स किए तो कई ने रोने वाले इमोजी शेयर किए। बता दें, मौके पर पहुंची पुलिस ने चैतन्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है, रिपोर्ट की माने तो मामले की छानबीन होगी।

प्रभु देवा संग किया काम

choreographer chaitanya

बता दें, चैतन्य तेलुगू इंडस्ट्री के एक मशहूर कोरियोग्राफर थे जिनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते थे। इतना ही नहीं बल्कि चैतन्य प्रभु देवा समेत बड़े-बड़े कलाकारों के लिए कोरियोग्राफी भी कर चुके थे। उन्हें आखिरी बार लोकप्रिय तेलुगू डांस ‘धी’ में देखा गया था जिसमें लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं रहे जिसके बाद फैंस काफी दुखी है। वहीं उनके परिवार वालों को गहरा झटका लगा है।

Back to top button
?>