बॉलीवुड

काजल अग्रवाल ने कुछ इस तरह मनाया बेटे नील का पहला बर्थडे, शेयर की खूबसूरत फैमली फोटो

बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने बेटे नील का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बता दे अपने बेटे का जन्मदिन इतने अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया कि फैंस को भी उनका यह अंदाज खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर नील के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। तो आइए देखते हैं नील के पहले जन्मदिन की लेटेस्ट तस्वीरें…

एक्ट्रेस ने साझा की अनोखी तस्वीर

kajal aggarwal

वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि काजल अग्रवाल अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने अपनी सभी फैमिली मेंबर्स को एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘ला फैमिली ऑफ’. देखा जा सकता है कि इस तस्वीर में सारे लोग एक जैसी ही टीशर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही टी-शर्ट के माध्यम से बताया गया कि तस्वीर में नजर आ रहे मेंबर्स का नील किचलू से क्या रिश्ता है।

तस्वीर में काजल अग्रवाल की फैमिली से जुड़े हर एक सदस्य को देखा जा सकता है। इसमें दादा-दादी से लेकर नाना-नानी भी बैठे हुए हैं। इसके अलावा नील की बुआ -फूफा जी, चाचू-मासी हर कोई नजर आ रहा है। वही तस्वीर में काजल अग्रवाल अपने बेटे के साथ खड़ी हुई है। इसके अलावा पीछे उनके पति गौतम किचलू भी नजर आ रहे हैं। काजल का बेटा नील बेहद ही क्यूट लग रहा है और मुंह में हाथ लेते हुए दिखाई दे रहा है। जैसे ही नील की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर प्यार जताने लगे।

फैंस ने नील पर लुटाया प्यार

kajal aggarwal

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “फैमिली का साथ आना बुहत प्यारा है।” एक अन्य ने लिखा कि, “वो एक पारिवारिक लड़की है, जो कि अपनी फैमिली को टाइम देती है।” इसके साथ एक ने लिखा कि, “सो सो क्यूट! हैप्पी वन, स्वीटेस्ट नील।” इसके अलावा कई लोगों ने प्यारभरे कमेंट्स कर काजल अग्रवाल की फैमली पर प्यार लुटाया।

kajal aggarwal

बता दें, इससे पहले भी काजल ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें नील अपने हाथों में एक छोटा सा गुब्बारा लिए हुए नजर आए थे। इस दौरान भी वह बेहद ही क्यूट लग रहे थे और तमाम सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। बता दे काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने साल 2020 में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2022 में यह दोनों बेटे के माता-पिता बने।

साल 2004 में एक्ट्रेस ने किया था डेब्यू

kajal aggarwal

बात करे काजल के करियर के बारे में तो उन्होंने साल 2004 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में काजल ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म से काजल को कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद काजल ने साल 2009 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की हिस्टोरिकल फिल्म ‘मगधीरा’ में काम किया जिसके माध्यम से वह सुपरस्टार बन गई। अब काजल के पास काम की कोई कमी नहीं है।

Back to top button