अध्यात्म

घर में भूचाल लाती है पितरों की नाराजगी, क्रोधित होने पर परलोक से देते हैं ये संकेत

परिवार में जब किसी प्रियजन का निधन हो जाता है तो वह पितृदेव का रूप धारण कर लेता है। कहते हैं हमे हमेशा यही कोशिश करनी चाहिए कि हमारे पितर हमसे खुश रहें। इनके आशीर्वाद से आपकी तरक्की होती है। वहीं ये यदि नाराज हो जाएं तो आपकी बर्बादी शुरू हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपके पितर आपसे नाराज हैं।

ये संकेत बताते हैं आपके पितर है नाराज

1. यदि आपके बच्चे बिगड़ जाते हैं। आपकी एक भी बात नहीं सुनते। उल्टा आपको जवाब देते हैं। आपके खिलाफ हो जाते हैं। आपको दुख और तकलीफ देते हैं। तो ये सभी संकेत हैं कि पितर आपसे नाराज हैं। इसके अलावा संतान सुख का न मिलना। अपने वंश की वृद्धि न होना। ये भी एक संकेत है कि आपके पितर आपसे बहुत नाराज हैं।

2. यदि आपके विवाहिक जीवन में दिक्कतें आ रही है तो ये भी पितर के नाराज होने का संकेत हो सकता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना। प्यार का कम हो जाना। आपस में भरोसा न होना। ससुराल वालों से नहीं बनना। सास और बहू में झगड़ा होना। ये चीजें पितृ दोष की ओर इशारा करती हैं।

3. यदि आपके बनते काम भी बार-बार बिगड़ जाते हैं। छोटे से काम में भी बड़ी बाधाएं आती है। आपका कोई काम शुरू तो हो जाता है लेकिन खत्म नहीं होता है। तो ये सभी लक्षण इस बात का संकेत हैं कि पितर आपसे खुश नहीं है। वह आपकी किसी बात से नाराज हैं।

4. घर में अचानक से कलेश होना। रिश्तेदारों का आपस में लड़ना झगड़ना। सभी का सुख और चेन छिन जाना। रातों की नींद खराब होना। घर में टेंशन वाला माहौल रहना। ये सभी चीजें पितर दोष का इशारा करती हैं।

Sarva Pitru Amavasya 2021

5. करियर में समस्याएं आना। जॉब हाथ से चले जाना। बेरोजगारों को नई नौकरी न मिलना। बॉस से अनबन होना। सैलरी नहीं बढ़ना। बीजनेस में घाटा होना। छात्रों को मेहनत का उचित फल नहीं मिलना। ये सभी चीजें दर्शाती हैं कि आपके पितर आपसे खुश नहीं हैं।

6. घर में सदस्यों का बार-बार बीमार पड़ना। एक बार किसी बीमारी के आने के बाद उसका न जाना। हमेशा थकान महसूस करना। इत्यादि सभी चीजें पितृ दोष या पितरों की नाराजगी को दर्शाती है।

7. दुर्भाग्य का पीछे लग जाना। भाग्य का साथ न देना। किस्मत का फूटी निकलना। आपके साथ हमेशा कुछ न कुछ बुरा होना। ये सभी चीजें भी पितरों की नाराजगी का संकेत है।

Back to top button