विशेषस्वास्थ्य

सेनेटरी पैड कैसे डिस्पोज करें? 90% महिलाएं गलत तरीके से इसे फेंकती हैं, जाने राइट प्रोसेस

मासिक धर्म के दौरान महिलाएं सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। इसका इस्तेमाल करना तो हर किसी को आता है, लेकिन इसे डिस्पोज करने का सही तरीका बहुत कम महिलाओं को पता होता है। वह अक्सर इसे गलत तरीके से ठिकाने लगाती हैं। आप में से कई महिलाएं भी ऐसा करती होंगी। तो चलिए आज हम सेनेटरी पैड को डिस्पोज करने का सही तरीका जानेंगे।

ये है सेनेटरी पैड डिस्पोज करने का सही तरीका

1. कई महिलाएं सेनेटरी पैड को डायरेक्ट यूं ही फेंक देती हैं। ये तरीका गलत है। इस्तेमाल करने के तुरंत बाद आपको इसे टॉयलेट पेपर में या थैली में लपेटकर रखना चाहिए। इससे बैक्टीरिया पनपने और इंफेक्शन फैलने के चांस कम हो जाते हैं।

2. सेनेटरी पैड को कभी भी दूसरे कचरे और डस्टबिन के साथ ना रखें। इसके लिए एक सेपरेट डस्टबिन या बैग होना चाहिए। इसे बाकी कचरों के साथ रखने पर उनमें भी कीटाणु पनप सकते हैं। फिर इसे गलती से किसी और ने छू लिया तो उसे इंफेक्शन हो सकता है।

3. सेनेटरी पैड को हमेशा किसी प्लास्टिक बैग में रखकर फेंकना चाहिए। ये अच्छे से प्लास्टिक बैग में लपेटा भी होना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। वहीं प्लास्टिक बैग इसके चांस घटा देता है।

4. कई महिलाएं सेनेटरी पैड को जल्दी ठिकाने लगाने के लिए उसे टॉयलेट में फ्लश कर देती हैं। यह पैड को डिस्पोज करने का गलत तरीका है। इससे आपकी पाइप लाइन जाम हो सकती है। वहीं टॉयलेट में इंफेक्शन फैलने के चांस भी बढ़ सकते हैं।

5. कई बार आप घर के बाहर होती हैं और आपको सेनेटरी पैड की जरूरत पड़ जाती है। इस स्थिति में आपको अपने साथ कुछ पेपर के टुकड़े या पॉलिथीन जरूर रखनी चाहिए। आप इसमें इन्हें लपेटकर नजदीक के डस्टबिन में डाल सकती हैं।

6. कुछ महिलाएं अपने सेनेटरी पैड को यूज करने के बाद जलाना पसंद करती हैं। यह तरीका भी गलत होता है। आपको कभी भी सेनेटरी पैड को जलाना नहीं चाहिए। बल्कि इसे प्रॉपर पैक कर डस्टबिन में डालना चाहिए। जलाने से इसमें मौजूद किटाणु वातावरण को दूषित कर सकते हैं।

7. कुछ महिलाएं सेनेटरी पैड को जमीन में गाड़ देती हैं। लेकिन आप ऐसा बिल्कुल न करें। यह सेनेटरी पैड बायोडीग्रेबल नहीं होते हैं। मतलब ये वातावरण में समाहित नहीं होते हैं। इन्हें जमीन में दफनाने से वातावरण को ही नुकसान होगा।

उम्मीद करते हैं कि आपको सेनेटरी पैड से जुड़ी ये बातें पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे अन्य महिलाओं के साथ भी अधिक से अधिक शेयर करें।

Back to top button