समाचार

बिगड़ गया सचिन का लाड़ला, अर्जुन तेंडुलकर ने Live मैच में ईशान किशन संग की गली गलौच, देखें Video

कहते हैं सफलता जब आपके सिर पर चढ़ जाती है तो आप घमंडी हो जाते हैं। फिर आपका व्यवहार भी बदलने लगता है। जबकि एक असली सफल इंसान वही होता है जो सफलता और पैसे को कभी सिर पर नहीं चढ़ने देता है। लेकिन हर कोई इस कला में माहिर नहीं होता है। खासकर युवा लोग गर्म खूब होने की वजह से जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। अब किर्केट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर को ही देख लीजिए।

इशानी को गाली देता दिखा सचिन का बेटा

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 31वां मुकाबला हुआ। इसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसकी एक वजह सचिन के लाडले अर्जुन तेंदुलकर की कमजोर गेंदबाजी भी रही। वहीं मैच के दौरान अर्जुन अपने साथी खिलाड़ी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन संग गाली गलौच करते भी दिखे। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि पंजाब किंग्स टॉस हार गई थी। वह मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआत में उन्हें रन बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन फिर सैम करन ने 55 रन में स्कोरबोर्ड को 200 के पार पहुंचा दिया। वहीं हरप्रीत सिंह संग उन्होंने अच्छी साझेदारी की। इस तरह 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर पंजाब किंग्स ने 214 रन का स्कोर टच किया।

इस दौरान मुंबई इंडियन तेज़ गेंदबाज़ अर्जुन तेंदुलकर अपनी टीम के लिए महंगे साबित हो गए। उनकी गेंदबाजी पर अधिक रन चटकाए गए। उन्होंने 3 ओवर में 48 रन खर्च कर दिए। वहीं सिर्फ एक विकेट लिया। लेकिन यह एक विकेट लेकर भी घमंड उनके सिर चढ़ गया। वह बीच मैदान में अपने सीनियर ईशान किशन संग गाली गलौच करते दिखे।

इस बात पर आया गुस्सा

हुआ ये कि अर्जुन 15वें ओवर में गेंदबाज़ी के लिए आए। यहां वह ईशान को अपने हिसाब से फील्डिंग के लिए सेट करना चाह रहे थे। लेकिन ईशान उनकी बात ठीक से समझ नहीं पा रहे थे। ऐसे में अर्जुन ने उन्हें कुछ अपशब्द कह दिए। अब उनकी ये शर्मनाक हरकत कैमरे में आ गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस विडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी इस हरकत की बुराई करते नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं सफलता अर्जुन के सिर चढ़ गई। उन्हें अपने सीनियर का भी लिहाज नहीं रहा। वैसे बता दें कि इसके पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस का जब मैच हुआ था तब भी अर्जुन का यही रूप देखने को मिला था।


हुआ ये था कि कैमरामैन बार-बार अर्जुन पर फोकस कर रहा था। वह उनका रिएक्शन लेना चाहता था। लेकिन उसकी इस हरकत से अर्जुन चिढ़ गए और कैमरामैन को गाली दे दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हुआ था।

Back to top button