दिलचस्प

न अरेंज मैरिज, न लव मैरिज, दुल्हन ने कर डाली iPhone मैरिज, मंडप से पहले दिखा मजेदार नजारा – Video

शादी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है। इसे कोई भी इतनी आसानी से नहीं लेता है। अपने जीवनसाथी को चुनने में बहुत सोच विचार करता है। लव मैरिज में तो कपल को शादी से पहले पार्टनर को जानने का भरपूर मौका मिल जाता है। वहीं अरेंज मैरिज में ये अवसर कम मिलता है, लेकिन आज के मॉडर्न जमाने में अरेंज मैरिज में भी लड़का लड़की एक दूसरे से आमने सामने या फोन पर बहुत कुछ बात कर लेते हैं।

दुल्हन ने की अनोखी iPhone मैरिज

कहने का मतलब ये है कि अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज दोनों में लड़का और लड़की सोच समझकर शादी के लिए हां बोलते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने न तो लव मैरिज की और न ही अरेंज मैरिज। बल्कि उसने iPhone मैरिज की है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन की आईफोन मैरिज बड़ी वायरल हो रही है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पार्लर में अपना मेकअप करवा रही है। तभी ब्यूटीशन उससे पूछती है कि आपकी लव मैरिज है या अरेंज मैरिज? इस पर दुल्हन जो जवाब देती है वह बड़ा मजेदार होता है। वह कहती है कि ये उसकी आईफोन मैरिज है। यह सुनकर पार्लर वाली सोच में पड़ जाती है। फिर दुल्हन उसे पूरा माजरा समझाती है।

मंडप में बैठने से पहले पापा से मांगा आईफोन

वह बताती है कि वह इस शादी के लिए सिर्फ इसलिए राजी हुई है क्योंकि उसके पापा ने उसे आईफोन दिलाने का वादा किया है। इसके बाद दुल्हन अपने पापा को फोन कर याद दिलाती है कि वह रेडी होकर आ रही है, लेकिन मंडप में तभी बैठेगी जब उसे पहले आईफोन मिलेगा। दुल्हन की ये बातें सुनने में बड़ी मजेदार लगती है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि आईफोन सभी का ड्रीम फोन है। इसे पाने का सपना हर कोई देखता है। कुछ तो इसके लिए लोन ले लेते हैं तो कुछ अपनी किडनी तक बेच देते हैं। बरहाल आईफोन के लिए शादी करने का आइडिया लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वे कह रहे हैं कि वह भी अपने घरवालों साथ ये ट्रिक ट्राय करेंगे। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर brides_special नाम के हैंडल ने शेयर किया है।

यहां देखे आईफोन मैरिज करने वाली दुल्हन

वैसे क्या आप लोग एक आईफोन के लिए किसी से भी शादी कर सकते हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button