बॉलीवुड

पनौती हैं बॉलीवुड के ये सितारें, जिसकी भी लाइफ में आए उसकी बज गई बैंड, हुआ बड़ा नुकसान

भारत में लोग लक और बैड लक को बहुत मानते हैं। यहां तक कि किसी इंसान को भी भाग्यशाली या पनौती का टैग दे दिया जाता है। पनौती उस शख्स को कहा जाता है जिनके आपके आसपास होने से हर काम बिगड़ जाता है। बॉलीवुड में भी कई हसीनाओं को पनौती का टैग मिल चुका है। तो चलिए जानते हैं इसमें कौन-कौन सी अभिनेत्रियां शामिल हैं।

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का फिल्मी करियर बड़ा शानदार रहा है। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी गिनती टॉप की हीरोइनों में होती है। लेकिन वह अपने पति विक्की कौशल के लिए लकी साबित नहीं हुई। कैटरीना से शादी के बाद विक्की के हाथ से बड़े बजट वाली फिल्म ‘अश्वत्थामा’ हाथ से निकल गई। वहीं उनकी ‘गोविना नाम मेरा’ भी फ्लॉप हो गई। ऐसे में फैंस कैटरीना को पनौती कहने लगे।

कंगना रनौत

कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अपनी इन हरकतों की वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं। ऐसे में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार पनौती का टैग दे चुके हैं। वैसे पिछले कुछ सालों से उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो रही है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का को अपने पति विराट कोहली के लिए पनौती का टैग मिल चुका है। दरअसल अनुष्का जब भी पति को सपोर्ट करने मैदान में जाती हैं तब टीम इंडिया अधिकतर हार जाती है। इसके बाद क्रिकेट फैंस अनुष्का को पनौती कहकर उनके मजे लेने लगे थे। हालांकि कई लोग उनके बचाव में भी आए और कहा कि ऐसा कहना गलत है।

तापसी पन्नू

तापसी भी फिल्म इंडस्ट्री में जानी मानी अदाकारा हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्में दी हैं। वह साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। लेकिन यहां उनका लक अच्छा नहीं रहा। उनकी लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। ऐसे में साउथ फिल्म मेकर्स तापसी को पनौती कहने लगे। इस बात का खुलासा खुद तापसी ने एक इंटरव्यू में किया था।

कृति सेनन

कृति सेनन को लास्ट टाइम कार्तिक आर्यन संग शहजादा फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद कमार आर खान यानि KRK ने उन्हें पनौती का टैग दे डाला था। हालांकि उनकी इस बात से कृति के कई फैंस सहमत नजर नहीं आए। उन्होंने फिल्म के फ्लॉप होने के लिए उसके बेकार कंटेंट को जिम्मेदार ठहराया।

इमरान हाशमी

imran hashmi

बॉलीवुड में काभी सीरियल किसर के रूप में फेमस हुआ इमरान हाशमी को भी पनौती का टैग मिल चुका है। उन्हें भी ये टैग कमार आर खान ने दिया है। यह उनकी अक्षय कुमार संग ‘सेल्फ़ी’ फिल्म के फ्लॉप होने के बाद मिला है। इमरान ने भी पिछले कई सालों से कोई हिट फिल्म नहीं दी है।

Back to top button