बॉलीवुड

एक्ट्रेस बनने से पहले ऐसी दिखती थी कपूर सिस्टर्स, देखें करीना-करिश्मा की अनदेखी तस्वीरें

करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित बहनें हैं। दोनों ने अपने-अपने दौर में कई हिट फिल्में दीं। लेकिन दोनों आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने में इन्होंने काफी संघर्ष किया। एक फिल्मी बैकग्राउन्ड से आने के बावजूद दोनों को काफी हाथ पैर मारने पड़े। खासकर करिश्मा कपूर के लिए इंडस्ट्री में आना इतना आसान नहीं था।

करीना-करिश्मा की अनदेखी तस्वीरें आई सामने

दरअसल करीना के पिता रणधीर कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में आए। लेकिन उनकी मां बबीता की इच्छा दोनों बेटियों को हीरोइन बनाने की थी। इस जिद के चलते वह दोनों बेटियों को लेकर अलग रहने लगी थी। लेकिन उन्होंने पति से तलाक नहीं लिया था। सबसे पहले करिश्मा ने 1992 में प्रेम कैदी फिल्म से डेब्यू किया। फिर आठ साल बाद 2000 में करीना ने रिफ़्यूजी फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा।

करीना और करिश्मा की उम्र में 6 साल का अंतर है। करिश्मा 1974 में पैदा हुई थी तो करीना 1980 में इस दुनिया में आई थी। दोनों बहनें बचपन से एक दूसरे के बेहद करीब रही हैं। कुछ समय पहले सिबलिंग डे पर दोनों ने अपनी अनदेखी तस्वीरें साझा की। इसमें दोनों बहनें काफी अलग और यंग दिखाई दी।

दोनों बहनों में है स्ट्रॉंग बॉन्ड

कहते हैं दोनों बहनों ने एक दूसरे के हर सुख और दुख में साथ दिया। आज भी दोनों मुसीबत आने पर एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो जाती हैं। वर्तमान में दोनों बहनें मां बन चुकी हैं। करीना ने सैफ अली खान से शादी के बाद तैमूर और जेह को जन्म दिया। वहीं करिश्मा ने संजय कपूर संग शादी कर समायरा और कियान को जन्म दिया। हालांकि करिश्मा का संजय से तलाक हो चुका है।

दोनों बहनों का फिल्मी करियर भी शानदार रहा। करिश्मा तो 90 के दशक में सबसे ज्यादा डिमांड में रहती थी। बाद में 2000 के दौर में करीना कपूर की मांग बढ़ने लगी। हालांकि शादी के बाद जहां करिश्मा का करियर डूब गया तो करीना पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह आज भी बॉलीवुड फिल्मों में जमकर काम कर रही हैं।

खूबसूरती में देती हैं एक दूसरे को टक्कर

सोशल मीडिया पर दोनों बहनें लोकप्रियता के मामले में एक दूसरे को बराबरी की टक्कर देती है। दोनों इंस्टाग्राम पर बड़ी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इन बहनों के बीच की बॉन्डिंग और प्यार देखकर बाकी सिबलिंग भी इन्हें अपना आइडल मानते हैं।

वैसे आपको करीना और करिश्मा की जोड़ी कैसी लगती है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button