बॉलीवुड

लाल रंग की ड्रेस पहन ‘महबूब मेरे’ पर नाची हसीना, अदाएं देख फिदा हुआ पूरा इंटरनेट – Video

बॉलीवुड फिल्में गानों के बिना अधूरी रहती है। इसलिए फिल्म मेकर्स इसमें गाने जरूर डालते हैं। यह गाने जब लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं तो फिल्म को फ्री की पब्लिसिटी मिल जाती है। वहीं कुछ लोग डांस नंबर्स वाले गानों पर नाचना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया के इस जमाने में तो बहुत से लड़के-लड़की बॉलीवुड सॉन्ग पर जोरदार परफॉर्मेंस देते हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी ही शानदार परफॉर्मेंस दिखाने जा रहे हैं।

‘महबूब मेरे’ पर लड़की ने किया ताबड़तोड़ डांस

आप सभी नए ‘फिजा’ फिल्म का ‘महबूब मेरे’ गाना तो सुना ही होगा। ये गाना अपने दौर में बड़ा लोकप्रिय था। वैसे आज भी टीवी पर जब ये गाना आता है तो हमारे पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। इस गाने पर हाल ही में सोनाली भदोरीय नाम की एक कोरियोग्राफर ने डांस किया है। उसने इस गाने का एक वीडियो बनाया है। यह वीडियो देखने में काफी प्रोफेशनल लेवल का लग रहा है। इस देख आपको ग्यारंटी के साथ फुल मजा आएगा।

मनमोहक अदाओं से जीत दिल

सोनाली नाम की ये लड़की एक चमकीली लाल रंग की आकर्षक ड्रेस पहनकर यह डांस करती है। उसके डांस स्टेप्स कमाल के होते हैं। वहीं नाचने की एनर्जी का भी कोई तोड़ नहीं होता है। साथ में चेहरे के हावभाव भी किसी प्रोफेशनल एक्ट्रेस की तरह होते हैं। कुल मिलाकर इनका डांस देख ऐसा लगता है मानो आप कोई बॉलीवुड फिल्म का आइटम नंबर देख रहे हो। ऊपर से लड़की की कातिलाना अदाएं हमे और भी दीवाना बना देती है।

लोग हो गए दीवाने

लड़की जब नाचना शुरू करती है तो हमारी निगाहें उस पर फेविकोल जैसे चिपक जाती है। फिर हम उसके डांस को पूरा खत्म होने तक देखते हैं। कुछ लोग तो वीडियो के खत्म होने पर उसे दोबारा प्ले कर लेते हैं। कमेंट सेक्शन में भी लड़की के डांस की बड़ी तारीफ की जा रही है। कइयों ने तो लड़की को सजेशन दे दिया कि आपको बॉलीवुड फिल्मों में जाना चाहिए। आपके अंदर काफी बड़ा हुनर है। वहीं कुछ लड़की के हुस्न की तारीफ करते नहीं थके।

यहां देखें महबूब मेरे पर लड़की की शानदार डांस परफॉर्मेंस

वैसे आप लोगों को लड़की का यह डांस कैसा लगा? आपके हिसाब से क्या लड़की बॉलीवुड लेवल का डांस कर लेती है? अपने विचार कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आई तो शेयर करना न भूलें।

Back to top button