राशिफल

आज का दिन है बहुत ही ख़ास, आज पड़ रही है अनंत चतुर्दशी, करें ये काम संवर जायेगी ज़िन्दगी

आज मंगलवार के दिन दिनांक 5.09.2017 को भाद्रपद शुक्लपक्ष की चतुर्दशी है। आज के दिन को हिन्दू धर्म की परम्परा के अनुसार अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। आज के दिन को भगवान विष्णु का पूजा किया जाता है। अग्नि पुराण के अनुसार इस दिन अनंत रूप में भगवान विष्णु का पूजन कर पुरुष के दाएँ तथा महिला के बाएँ कलाई पर अनंत सूत्र बाँधा जाता है। अनंत सूत्र कुंकमी रंग के चौदह गांठे लगे हुए सूत को कहा जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण ने बताया था युधिष्ठिर को:

हेमाद्रि शास्त्र में इसके बारे में कहा गया है कि अनंत सूत्र पर लागू हुई 14 गांठे 14 लोकों के बारे में बताती हैं। आज के दिन को अनंत श्रृष्टि के करता-धर्ता निर्गुण ब्रह्म को समर्पित है। सबसे पहले अनंत चतुर्दशी का महात्म्य भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था।। ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन की गयी विशेष पूजा से व्यक्ति के जीवन के सारे पापों का नाश हो जाता है और उसका कल्याण होता है।

पूजन विधि:

आज के दिन को हिन्दू धर्म में बहुत ही ख़ास माना गया है। आज श्रृष्टि के करता-धर्ता निर्गुण ब्रह्म की उपासना की जाती है। इस दिन भगवान अनंत के चित्र की विधिवत पूजा करनी चाहिए। सर्वप्रथम घी का दीपक जलाएं और गूगल का धूप करें। लाल फूल, केसर, हल्दी और कुंकुम गुड़ का अनंत सूत्र चढ़ाएँ। विशिष्ट मंत्र की एक माला तक जाप करें। पूजा के बाद गुड़ खिलाएं और विशिष्ट श्लोक का जाप करते हुए अनंत सूत्र अपने और अन्य लोगों के हाथों पर बांधे।

विशिष्ट श्लोक:

अनंत संसार महासमुद्रेमग्नं समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजयस्वह्यनंतसूत्राय नमो नमस्ते॥

पूजन मंत्र:

ॐ अनंताय नमः॥

पूजन मुहूर्त:

दिन 11:35 से दिन 12:25 तक या शाम 19:05 से रात 20:25 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:54 से दिन 12:44 तक।

अमृत काल:

अगले दिन प्रातः 05:35 से प्रातः 07:13 तक।

यात्रा मुहूर्त:

दिशाशूल – उत्तर, राहुकाल वास – पश्चिम। अतः उत्तर व पश्चिम दिशा की यात्रा टालें।

वर्जित मुहूर्त:

दिन 12:41 से रात 12:41 तक भद्रा (पृथ्वी) रहेगी जिसमे शुभ कार्य वर्जित है।

शुभ रंग:

सिंदूरी।

शुभ दिशा:

ईशान।

शुभ समय:

दिन 11:30 से दिन 12:30 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ अच्युताय नमः॥

शुभ टिप्स:

जीवन के सभी संकटों का नाश करने के लिए आज के दिन गणेश जी पर सिंदूर चढ़ाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

जीवन में सफलता पानें के लिए आज के दिन कच्चे सूत को केसर से रंग कर श्रीविष्णु के मंदिर में चढ़ाएं।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

दंपति द्वारा आज के दिन भगवान विष्णु पर लाल फल चढ़ाने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे होते हैं।

Back to top button