स्वास्थ्य

चमत्कारी औषधि से कम नहीं मटके का पानी, पीते ही दूर हो जाती है कई बीमारी, फ्रिज भी है इसके आगे फेल

इन दिनों गर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। ऐसे में खुद को ठंडा रखने के लिए लोग ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। ऐसी चुभती जलती गर्मी में यदि ठंडा-ठंडा पानी मिल जाए तो पूरे तन बदन को मजा आ जाता है। अधिकतर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन ये पानी आपको नुकसान पहुंचाता है। इसकी बजाय आपको मिट्टी से बने मटके का पानी पीना चाहिए। यह पानी न सिर्फ सेफ होता है बल्कि इसे पीने से कई बीमारियां भी कोसों दूर रहती है।

मिट्टी के मटके से पानी पीने के फायदे

1. गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा सबसे अधिक होता है। ऐसे में मिट्टी के मटके से पानी पीकर आप इस बीमारी को खुद से दूर रख सकते हैं। इस पानी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर मैं जरूरी चीजों का बैलेंस बनाए रखते हैं। इससे आप लू के शिकार नहीं होते हैं।

2. मिट्टी के मटके में पानी को 5 डिग्री तक ठंडा करने की शक्ति होती है। ऐसे में यह पानी आपके नाजुक और कोमल गले को खराब होने से बचाता है। साथ ही इससे फ्रिज में लगने वाली बिजली की बचत भी होती है। ये पर्यावरण के लिहाज से भी सेफ होता है।

3. मिट्टी के मटके के पानी में कई ऐसे जरूरी मिनरल्स और पौषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह अच्छे तत्व आपको फ्रिज का ठंडा पानी पीने से नहीं मिलते हैं। उल्टा इससे आपके शरीर में इनकी कमी होने लगती है। इसका नेगेटिव असर फिर आपकी हेल्थ पर दिखता है।

4. मटके का पानी आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। इसमें कोई केमिकल भी नहीं होते हैं। वहीं फ्रिज के पानी से गैस की समस्या होती है। ऊपर से हम प्लास्टिक की बोतल में पानी रखते हैं जिससे उसकी गुणवत्ता खत्म हो जाती है। इससे हमे फिर कई तरह की बीमारी होती है।

5. यदि आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो आज से ही फ्रिज का पानी छोड़ दे। बल्कि मटके का पानी पिएं। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या हमेशा के लिए चली जाएगी। इतना ही नहीं आपको इस पानी से कभी बलोटींग की प्रॉब्लम भी नहीं होगी।

6. आपको जान हैरानी होगी कि मटके का पानी आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में करने का काम भी करता है। इतना ही नहीं इसे पीने से आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। मतलब यह पानी आपके ओवरऑल हार्ट की हेल्थ को भी बेहतर बनाता है।

7. मटके का पानी आपके स्किन के लिए बेहतर होता है। इसके सेवन से आपको फोड़े, फुंसी, मुहासे नहीं होते हैं। बल्कि यह पानी पीने से चेहरे पर निखार आता है।

Back to top button