बॉलीवुड

मां बनने के लिए बहुत तड़पी ये एक्ट्रेसेस, किसी को 14 बार हुआ मिसकैरेज तो किसी की आज तक सूनी है कोख

मां बनने का सुख हर महिला लेना चाहती है। यह दुनिया की सबसे बेस्ट फिलिंग होती है। लेकिन हर किसी को ये सुख आसानी से नहीं मिलता है। उन्हें प्रेग्नेंट होने और बेबी कैरी करने में कई प्रॉबलम आती हैं। किसी को मिसकैरेज हो जाता है तो कोई नेचुरल तरीके से गर्भवती नहीं हो पाती है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी कई हीरोइनें इस दर्द से गुजर चुकी हैं।

देबिना बनर्जी

रामायण फ़ेम देबिना बनर्जी ने साल 2011 में अपने को-स्टार गुरमीत चौधरी से शादी रचाई थी। मां बनने के लिए एक्ट्रेस ने दस साल संघर्ष किया। जब वह नेचुरल तरीके से मां नहीं बन पाई तो आईवीएफ़ सर्जरी का सहारा लिया। 3 अप्रैल को उन्होंने पहली संतान एक बेटी को जन्म दिया। वहीं अगले ही महीने वह फिर से गर्भवती हो गई। फिर 11 नवंबर को दूसरी बेबी गर्ल को जन्म दिया।

नेहा मार्दा

टीवी एक्ट्रेस नेहा मार्दा ने साल 2012 में बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी रचाई थी। उन्हें कई प्रयासों के बाद 10 साल बाद प्रेग्नेंट होने का अवसर मिला था। उन्होंने साल 2022 के नंबर महीने में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। लेकिन थर्ड ट्राइमेस्टर में कॉप्लीकेशन आने की वजह से उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती किया गया। यहाँ डॉक्टर उन पर निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने समय से पहले बेबी को जन्म दिया है।

रूपाली गांगुली

अनुपमा फ़ेम रुपाली गांगुली ने 2013 में आश्विन वर्मा से शादी की थी। फिर 2015 में बेटे रुद्रांश को जन्म दिया। लेकिन यह प्रेग्नेंसी उनके लिए आसान नहीं थी। इस दौरान उनका वजन 55 से 83 किलो हो गया। कमर भी 24 से 40 हो गई। वहीं कुछ और हेल्थ इशू होने लगे। बेबी को जन्म देने के बाद उन्हें दूध नहीं आ रहा था। वह दूसरे बच्चे के लिए आईवीएफ़ का सहारा ले रही हैं। अभी उनके प्रयास जारी हैं।

कश्मीरा शाह

कश्मीरा शाह ने 2013 में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक से शादी की थी। वह 14 बार बच्चा पैदा करने की नाकाम कोशिश कर चुकी हैं। अंत में उन्होंने सलमान खान की सलाह मानकर आईवीएफ़ का सहारा लिया। और फिर जून 2017 में एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया।

संभावना सेठ

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ को मां बनने के प्रयास में बहुत दर्द से गुजरना पड़ा। उन्होंने 5 बार मां बनने की कोशिश की। लेकिन हर बार उन्हें कुछ हेल्थ इशू हो जाते थे। यहां तक कि उनका आईवीएफ़ भी फेल हो गया। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि आपके मां बनने की संभावना बहुत कम है। इसलिए आप सरोगेसी (किराए की कोख) का सहारा लें। बता दें संभावना ने 2016 में अविनाश दीवेदी से शादी की थी।

माही वीज

टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही वीज ने साल 2011 में जय भानुशाली से शादी की थी। शादी के बाद वह 5 बार आईवीएफ़ से गुजरी। कई बार प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन्स आए। लेकिन आखिर वह 2011 में एक बेटी की मां बनी। लेकिन यह एक प्रीमैच्योर बेबी था। उन्होंने बेटी का नाम तारा भानुशाली रखा है।

Back to top button