दिलचस्प

सात जन्मों के रिश्ते की शानदार शुरूआत के लिए, दुनिया के सात खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन

शादी के लिए लोगों की जितने सपने होते हैं.. उतनी ही ख्वाहिशें हनीमून को लोकर भी होती हैं।हनीमून को लेकर नवदम्पति बहुत सारी प्लानिंग करते हैं जिसमें सबसे बड़ी प्लानिंग हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर होती है।हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह ऐसी जगह घूमने जाएं, जहां जाकर वह खूब इंज्वाय कर सकें और वहां की मीट्ठी-मीट्ठी यादें अपने मन में बसा सकें। लेकिन सबसे बड़ी असमंजस यह होती है कि आखिर किस जगह जाया जाए। तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने में जो कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट ऑपशन्स है।

स्विट्जरलैंड

यूरोप में र्मनी, इटली और फ्रांस के बीच बसा हुआ स्विट्जरलैंड बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां की बेमिसाल खूबसूरती के बीत शादी के पल बिताने का मौका हर कोई ढूढंता है।

पेरिस

फ्रांस के शहर पेरिस में आर्क द ट्रिम्फ और द एफिल टावर बेहद खूबसूरत और जानी मानी जगहों में से एक है। यहां के लग्जमबर्ग गार्डन और जार्दिन द लग्जमबर्ग भी अपनी खूबसूरती और रोमांस के लिए जाने जाते हैं।ऐसे में ये शानदार जगह आपके हनीमून को बेहद यादगार बना सकती है।

वेरोना

इटली एक ऐसी जगह है, जहां गलियों में हर तरफ प्यार ही बहता हैं। शादी के बाद घूमनें को लिए ये खूबसूरत जगहों में से एक हैं जो आपके प्यार के पलों को और खास बना सकता है।

थाईलैंड

दक्षिण पूर्व एशिया का ये देश हनीमून के लिए सबसे शानदार और बेहतरीन है। नीले रंग का समुद्र और उसके किनारे हरियाली आपका दिल जीत लेगी। वहीं सड़कों के किनारे एस से बढ़कर एक खाने की चीजें आपको अपने आप ही अपनी तरफ खींच लेंगी। थाईलैंड को दुनिया का सबसे खूबसूरत और साफ देशों का दर्जा प्राप्त है और दुनियाभर से हर साल कपल हनीमून मनाने इसी देश में जाते हैं।

सैन फ्रांसिस्को

कैलिफोर्निया के शहर सैन फ्रांसिस्कोस में आकर अक्सर कप्लस प्यार में खो जाते हैं। यहां आप ऑगस्ट रोडिन की खूबसूरत कलाकृतियों को देख सकते हैं।

मेक्सिको

अमेरिका के बेहद नजदीक मेक्सिको को भी कपल्स का सबसे पसंदीदा प्लेस माना जाता है। अपने बीचों के लिए मशहूर मेक्सिको में हर साल लाखों कपल आते हैं। मेक्सिको की सबसे खास बात यहां के बीच हैं। बीच पर कपल ढेर सारी मस्ती करते हैं। कम बजट वालों के लिए ये लॉटरी जैसा ऑप्शन है।

मालदीव

यह कपल्स के लिए बेस्ट प्लेस है। इसलिए कई जोड़े हनीमून मनाने यहीं आते हैं। यहां की हवा में ही जैसे रोमांस भरा पड़ा है।

 

Back to top button