बॉलीवुड

GF की सैंडल हाथ में लेकर पार्टी में घूमे ऋतिक रोशन, लोग बोले- दीवाना हो तो ऐसा हो वरना न हो: PICS

लड़कियों को अक्सर ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो उन्हें स्पेशल महसूस कराते हैं। महिलाओं की इज्जत करते हैं। उनके पीछे दीवाने होते हैं। उनके लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। यह नहीं सोचते कि मैं मर्द हूं मैं ऐसा क्यों करूं, या लोग क्या कहेंगे उसकी भी परवाह नहीं करते हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) में ये सारी खूबियां मौजूद है। इसका जीत जागता उदाहरण हाल ही में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ग्रैंड ओपनिंग में देखने को मिला।

प्रेमिका की सैंडल कैरी करते दिखे ऋतिक

     

दरअसल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर कई बॉलीवुड सितारों ने सिरकत की थी। इसमें बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन भी अपनी लैडी लव सबा आजाद (Saba Azad) संग पहुंचे थे। इस दौरान ऋतिक ने सबा के लिए कुछ ऐसा किया जिसने सभी लड़कियों का दिल जीत लिया। वह अपने हाथ में सबा के सैंडल कैरी करते नजर आए।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट की एक इनसाइड तस्वीर सामने आई है। इसमें ऋतिक रोशन एक शख्स से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सबकी नजर ऋतिक के हाथों पर गई। उनके हाथ में अपनी प्रेमिका सबा आजाद की सैंडल थी। वह उसे कैरी कर पार्टी में घूम रहे थे। कई मर्द ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। खासकर पार्टी में सबके सामने तो ऐसा बिल्कुल नहीं करते हैं।

फीमेल फैंस बोली- दीवाना हो तो ऐसा हो

यहां ऋतिक रोशन ने अपने इस जेशचर से बता दिया कि वह अपनी प्रेमिका से कितना प्यार करते हैं। इससे ये भी पता चलता है कि वे बड़े डाउन तो अर्थ हैं। उनकी इन अदाओं पर सोशल मीडिया पर लड़कियां पगला रही हैं। वह कमेंट में ऋतिक की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। एक लड़की ने लिखा “ऋतिक रोशन एक कम्पलीट बॉयफ्रेंड हैं। वह दिखने में हैंडसम हैं और जानते हैं कि लड़कियों को कैसे स्पेशल फ़ील कराया जाता है।”

दूसरी लड़की लिखती है “यार ऋतिक कितना सही बंदा है। मुझे ऐसा बॉयफ्रेंड कब मिलेगा?” तीसरी लड़की ने कहा “ऋतिक रोशन की सच अ डार्लिंग। आज के जमाने में कौन अपनी बंदी की सैंडल सबके सामने हाथ में लेकर घूमता है?” फिर एक कमेंट आता है “दीवाना हो तो ऐसा हो, वरना न हो।” बस इसी तरह और भी कई लड़कियां ऋतिक जैसा प्रेमी पाने की बातें करने लगी।

क्या जल्द करेंगे शादी?

बताते चलें कि ऋतिक और सबा में 12 साल का अंतर है। लेकिन प्यार में उम्र कहां देखी जाती है। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने इस तरह की खबरों का खंडन किया। हालांकि उन्होंने ऐसा जानबूझकर किया या सच बोल रहे हैं ये तो वही जाने। हो सकता है ऋतिक और सबा चोरी छिपे शादी कर ले।

Back to top button