दिलचस्प

मधुमक्खियों ने दी इंसानियत की मिसाल, मुश्किल में फंसे दोस्त को ऐसे निकाला बाहर, देखें Video

इस दुनिया से मानवता जैसे खत्म सी हो गई है। जब इंसान मुसीबत में होता है तो उसकी मदद करने कोई नहीं आता है। आप ने भी रोड पर कई ऐसे नजारे देखे होंगे। यहां लोग बस तमाशबीन बनकर देखते रहते हैं, लेकिन मदद का हाथ कोई नहीं बढ़ाता है। कुछ तो वीडियो बना लेंगे लेकिन मदद नहीं करेंगे। वहीं कुछ अपने काम से काम रखते हुए आगे बढ़ जाएंगे। लेकिन हम इंसानों को जानवरों और जीव जंतुओं से मदद की भावना ग्रहण करनी चाहिए।

मुसीबत में फंसी मधुमक्खी

सोशल मीडिया पर इन दिनों मधुमक्खियों का एक प्रेरणादायक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमें मधुमक्खियों के बीच का भाई चारा और एकता दिखाई देती है। इन्हें देख पता चलता है कि मधुमक्खियों के अंदर भी इंसानियत होती है। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा ‘जीवन में कोई एक होना चाहिए, जो आपको मुश्किल से निकाले. तमाशबीन तो बहुत सारे होते हैं’।

अब इस वीडियो में ऐसा क्या है, यह हम आपको बताते हैं। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक मधुमक्खी पानी या शहद में उल्टी होकर पड़ी रहती है। वह इसमें बुरी तरह फंस जाती है। लाख कोशिशों के बावजूद बाहर नहीं निकलती है। उसके आसपास कुछ और मधुमक्खियाँ भी होती हैं। वह मजे से पानी / शहद पीती रहती हैं। कोई उसकी मदद नहीं करता है। फिर अचानक कहीं से एक और उड़ती हुई मधुमक्खी आती है।

साथी मधुमक्खियों ने ऐसे की मदद

यह मधुमक्खी इंसानियत दिखाते हुए अपनी साथी मधुमक्खी की मदद करती है। उसे किसी तरह खींचकर बाहर निकाल देती हैं। हालांकि एक मत ये भी है कि आसपास खड़ी मधुमक्खियाँ भी पानी / शहद पीकर उसे खत्म करने का प्रयास कर रही थी ताकि फंसी हुई मधुमक्खी बाहर निकल जाए। खेर दोनों ही मत में ये बात साफ है कि ये मधुमक्खियाँ अपने साथियों की मदद को आगे आई। हम इंसानों को भी इनसे सीख लेना चाहिए। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करनी चाहिए।

यहां देखें वीडियो


यहां देखें लोगों के रिएक्शन


उम्मीद करते हैं कि आपने इस वीडियो से कुछ सीखा होगा। इस वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें। ताकि इससे प्रेरित होकर लोग दूसरों की मदद को आगे आए।

Back to top button