दिलचस्प

दुल्हन ने पहना अजीबोगरीब हार, देखकर लोग बोले– शादी में आई हो या फैंसी ड्रेस में.. देखें Video

शादी ब्याह का सीजन शुरू हो चुका है। हर कोई अपनी शादी को बेहद खास और अलग बनाने में लगा हुआ है। खासकर लड़कियों के लिए शादी बहुत बड़ा फैसला होता है। इसलिए वह इसकी तैयारी खूब जोरों शोरों से करती है। खासकर उसके लिए शादी में पहना जाने वाला लहंगा और गहनें बड़े अहम होते हैं। वह इनका चुनाव बड़े ध्यान से करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसे अपने लिए थोड़ा हटकर स्टाइल चुनना महंगा पड़ गया।

दुल्हन ने शादी में पहना अजीब सा हार

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की के गहनों का बड़ा मजाक उड़ाया जा रहा है। यह लड़की अपनी शादी में बड़े शौक से सजती संवरती है। सबसे पहले वह अपना पर्पल और यल्लो कम्पोजीशन वाला लहंगा सबको दिखाती है। इसके बाद वह अपने बड़े से गहनों का शो ऑफ करती है। वह कैमरे में अपनी सुंदरता से सबका मन मोहने की कोशिश करती है। लेकिन लोगों का ध्यान दुल्हन पर कम और उसके अजीब से बड़े हार पर ज्यादा जाता है। इस हार का डिजाइन लोगों को रास नहीं आता है।

एक पल में लड़की के सोशल मीडिया पर फेमस होने के अरमानों पर पानी फिर जाता है। उसके वीडियो पर लोगों के नेगेटिव कमेंट ज्यादा आते हैं। हर कोई दुल्हन के इस अनोखे और विशाल हार का मजाक उड़ाने से खुद को रोक नहीं पाता है। दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर aryan_love_gagan नाम के अकाउंट ने साझा किया है। इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

लोग बोले– ये किसके घर की प्लेट पहन आई

एक यूजर कमेंट कर कहता है “यह दुल्हन का हार है का भैंस के गले की माला।” दूसरा बोला “अभी तो इतना बड़ा हार पहनकर इतरा रही है। लेकिन बाद में जब गर्दन दुखेगी तब पता चलेगा।” तीसरे ने कहा “अपनी शादी में इतना बड़ा हार पहनकर कौन घूमता है?” फिर एक कमेंट आता है “गले में प्लेट पहनकर क्यों आ गई बहन?” एक महिला यूजर कहती है “ऐसा लग रहा है इसकी शादी नहीं है, बल्कि ये किसी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आई है।”

यहां देखें दुल्हन का अतरंगी अवतार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gagan Noni (@aryan_love_gagan)


दुल्हन का यह अनोखा रूप देखकर यकीनन आपके चेहरे पर भी मुस्कान आई होगी। वैसे क्या आप अपनी शादी में इतने बड़े और अजीब गहने पहनने की हिम्मत कर सकते हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें। साथ ही वीडियो पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।

Back to top button