बॉलीवुड

जेब में 5रु रख समझते थे खुद को राजा, 9 साल छोटी लड़की को बनाया दुल्हन, ऐसी है राजपाल यादव की कहानी

‘छोटा पैक बड़ा धमाका’ ये कहावत आप सभी ने जरूर सुनी होगी। बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इसका सटीक उदाहरण हैं। उन्हें हम कॉमेडी का बादशाह भी कह सकते हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों को खूब हंसाते हैं। बीते दिनों (16 मार्च) राजपाल यादव पूरे 52 साल के हो गए। वहीं इंडस्ट्री में उन्हें पूरे 25 साल हो गए। ऐसे में हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं।

विलन बनकर शुरू किया एक्टिंग करियर

राजपाल यादव बॉलीवुड में भले कॉमेडी एक्टर के रूप में फेमस हो, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर विलन की थी। वे साल 2000 में आई राज गोपाल वर्मा की फिल्म ‘जंगल’ में विलन के रोल में दिखाई दिए थे। उन्होंने यहां इतना अच्छा काम किया कि उनकी झोली में बेस्ट निगेटिव रोल का फिल्मफेयर पुरस्कार आ गिरा। बाद में वह सलमान खान और गोविंदा स्टारर ‘पार्टनर’ में छोटा डॉन भी बने थे। हालांकि इसमें उनकी कॉमेडी भी थी।

राजपाल ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में डिग्री ली थी। वह फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाते-निभाते एक बड़े कलाकार बन गए। दर्शक उनकी कॉमेडी को देखना बड़ा पसंद करते हैं। उन्हें आखिरी बार कार्तिक आर्यन और कृति सनोन स्टारर ‘शहजादा’ में एक छोटे से रोल में देखा गया था। कॉमेडी के अलावा राजपाल यादव ने कुछ सिरियस रोल भी ट्राय किए। जैसे अर्ध फिल्म में उनका रोल कॉमेडी से ज्यादा ड्रामा वाला था।

राजपाल यादव हॉलिवुड फिल्म का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में रिलीज़ हुई ‘भोपाल: ए प्रेयर फॉर रेन’ से हॉलिवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में मार्टीन शीन लीड रोल में थे। फिल्म 1984 की भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित थी। इसमें लाखों लोगों की जान गई थी। फिल्म को रवि कुमार ने डायरेक्ट किया था। इसमें राजपाल के काम की काफी सराहना हुई थी।

गरीब परिवार से रखते थे ताल्लुक

राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च, 1971 को शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास परिवार में पैदा हुए थे। घर में वह बड़े बेटे थे। इस कारण परिवार की आर्थिक दिक्कतों का बोझ उन्हीं के कंधे पर था। लेकिन फिर भी उनके पिता ने बेटे की पढ़ाई लिखाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह चाहते थे कि उनका बेटा फेमस इंसान बने। उन्होंने बेटे का दाखला शहर के स्कूल में करवाया था। राजपाल और उनका भाई नौरंगी ट्रक में सफर कर स्कूल जाया करते थे।

एक बार राजपाल अपने भाई संग सफर कर रहे थे। उनकी जेब में पैसे नहीं थे। भाई के पास एक रुपया था। उन्होंने उस 1 रुपए से लॉटरी टिकट खरीद लिया। जब भाई को ये बात बताई तो बहुत डांट पड़ी। फिर अगले दिन उनकी 65 रुपए की लॉटरी लग गई। उन्होंने 50 रुपए भैया को दिए। 10 रुपए के लॉटरी टिकट और लिए। 5 रुपए खुद की जेब में रखे। 5 रुपए जेब में रख राजपाल खुद को राजा समझ रहे थे।

9 साल छोटी और 1 इंच लंबी है बीवी

राजपाल यादव की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही। उन्होंने साल 2003 में राधा यादव से शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी। दोनों की पहली मुलाकात कनाडा में हुई थी। तब राजपाल एक शूटिंग के लिए गए थे। यहां दोनों को पहली नजर का प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती शादी में बदल गई।

राजपाल की बीवी उनसे कथित रूप से 9 साल छोटी और 1 इंच लंबी हैं। राजपाल यादव की हाइट 5 फीट दो इंच है। राजपाल यादव की कुल 3 बेटियां हैं। दो बेटियां दूसरी बीवी से तो एक पहली बीवी से है।

Back to top button