बॉलीवुड

श्वेता बच्चन बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, किसी ने पकड़ी ड्रिंक कोई गले से लिपटा-Pic

बॉलीवुड में होने वाली पार्टियां अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन की बर्थडे पार्टी मीडिया में छाई हुई है। 17 मार्च को श्वेत 49 साल की हुई। अपने 49वें जन्मदिन पर उन्होंने पूरे बॉलीवुड को न्योता दिया। ऐसे में अमिताभ बच्चन की बेटी के जन्मदिन पर सितारों का मेला सा लग गया। तो चलिए देखते हैं इस पार्टी में किस-किस ने सिरकत की।

1. श्वेता बच्चन ने अपनी बर्थडे पार्टी में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी। इसमें वह बला की हसीन लग रही थी। वह जब मेहमानों को लेने आई तो पैपारजी किसी तरह उनकी तस्वीर क्लीन करने में कामयाब रहे।

2. शाहरुख खान पार्टी में देर रात पहुंचे। लेकिन उनकी कार का शिशा विंडशील्ड से ढका था इस कारण उनका चेहरा साफ नजर नहीं आया।

3. सुहाना खान पार्टी में पापा शाहरुख संग नहीं आई। वह अलग कार से पहुंची। फुल मेकअप में वह बड़ी सुंदर लगी। वह श्वेता की बेटी नव्या की बेस्ट फ्रेंड भी है।

4. नेहा धूपिया भी इस पार्टी में पति अंगद बेदी संग नजर आई। उन्होंने इस दौरान ब्लैक ड्रेस पर मल्टी कलर जैकेट कैरी किया। उनके पति सफेद प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पजामा में दिखे।

5. फरदीन खान को पार्टी में देख लोग हैरान रह गए। वह लंबे अरसे बाद किसी पार्टी में नजर आए। वह बेहद फिट और हैंडसम लग रहे थे।

6. फरहान अख्तर ने भी इस पार्टी में सिरकत की। वह यहां दूसरी बीवी शिबानी दांडेकर संग आए। इस दौरान पति-पत्नी ने ब्लैक थीम के कपड़े पहने।

7. सोनाली बेंद्रे भी अपने पति गोल्डी बहल संग पार्टी में पहुंची। उनके पति के हाथ में ड्रिंक का ग्लास दिखा।

8. करण जौहर भी अपने बेस्ट फ़्रेडन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा संग पार्टी में आए। इस दौरान वह अतरंगी अवतार में बेहद कूल दिखे।

9. अनन्या पांडे भी पार्टी में आई। वह नव्या नवेली नंदा की अच्छी दोस्त हैं। तस्वीर में आई श्वेता बच्चन को भी देख सकते हैं।

10. रणवीर सिंह ने भी इस पार्टी में खूब मस्ती की। हालांकि वह पत्नी दीपिका पादुकोण के बिना ही यहां पहुंचे।

11. खुशी कपूर (जान्हवी कपूर की बहन) भी पार्टी में आई। यहां वह अपनी डेब्यू फिल्म ‘The Archies’ के को-स्टार वेदांग रैना संग नजर आई।

12. न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी इस पार्टी में साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी बड़ी क्यूट दिखी।

13. कैटरीना कैफ और विकि कौशल ने भी इस पार्टी में सिरकत की। दोनों इस दौरान बड़े खुश दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी सबको बड़ी पसंद आई।

यहां देखें सभी सेलेब्स की एंट्री का वीडियो

वैसे आप लोगों को अमिताभ की लाड़ली की ये बर्थडे पार्टी कैसी लगी?

Back to top button