दिलचस्प

दुल्हन की विदाई में सहेली का हाई वोल्टेज ड्रामा, ऐसा लिपट-लिपट कर रोई, लोग बोले- ओवर एक्टिंग

शादी वैसे तो खुशियों का दिन होता है, लेकिन विदाई में सख्त से सख्त लोगों की आंखें भी नम हो जाती हैं। दुल्हन की विदाई में हर किसी को रोना आ ही जाता है। खासकर खुद दुल्हन और उसके रिश्तेदार सबसे ज्यादा आंसू बहाते हैं। लेकिन उसकी सहेलियां इतनी भी भावुक नहीं होती हैं। लेकिन आज हम आपको विदाई का ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपकी आंखें नम नहीं होगी, बल्कि आप पेट पकड़-पकड़ के हंसने लगेंगे।

दुल्हन की विदाई में सहेली का हाई वोल्टेज ड्रामा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन की विदाई का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपना मायका छोड़ते समय बड़ी उदास है। उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं उसके आसपास मौजूद रिश्तेदारों की आँखें भी नम है। हालांकि वह किसी तरह दुल्हन को संभालते हुए कार तक ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बीच दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड आ जाती है। वह अपनी सहेली से लिपट-लिपटकर खूब रोती है। इस दौरान उसे होश नहीं रहता है। वह दुल्हन को पकड़कर पूरा हिला देती है। इस बात से दुल्हन के रिश्तेदार भड़क जाते हैं। वह दुल्हन की सहेली को झटककर दूर फेंक देते हैं। एक आंटी को तो इतना गुस्सा आता है कि वह उसे थप्पड़ मारने को खड़ी हो जाती है। इसके बाद दुल्हन को किसी तरह कार तक ले जाया जाता है।

लोग बोले- ओवर एक्टिंग के 50 रुपए काटो

विदाई का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर द गुश्ती नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है “आंटी बस चांटा मारने ही वाली थी।” इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “ये दुल्हन की विदाई में अक्सर इतना ड्रामा क्यों होता है?” दूसरा बोला “ओवर ड्रामा की भी हद होती है।” तीसरे ने कहा “मैं आंटी की जगह होता तो दुल्हन की सहेली को चांटा मार ही देता।”

फिर एक कमेंट आता है “ये अरेंज मैरिज का दुख है साहब। आप लड़की की आत्मा को अंदर तक मरते हुए देख सकते हैं।” इतना ही नहीं एक शख्स ने तो ये तक बोल दिया कि “ये लड़की विदाई में सिर्फ इसलिए इतनी ओवरएक्टिंग कर रही है ताकि शादी के वीडियो में उसका फुटेज कट न हो।” बस ऐसे ही और भी मजेदार कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें दुल्हन की विदाई का फनी वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Join the family! 😂 (@thegushti)


वैसे क्या आपने भी कभी अपनी या दूसरे की विदाई में इतना ड्रामा किया है?

Back to top button