विशेष

महिला क्रिकेट की ‘सचिन तेंदुलकर’ है ये खिलाड़ी, 40 की उम्र में भी है कुंवारी, बताई बड़ी वजह

भारत में लोग क्रिकेट को लेकर बड़े क्रेजी होते हैं। उन्हें हर क्रिकेटर का पूरा बायोडेटा पता होता है। लेकिन वह सिर्फ पुरुष क्रिकेटेरों को लेकर दीवाने रहते हैं। महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटर्स की तुलना में उतना फेम और पैसा नहीं मिलता है। हालांकि अब चीजें धीरे-धीरे बदल भी रही हैं। महिला क्रिकेट खिलाड़ियां भी चर्चा में आ रही हैं। उन्हें लेकर भी वुमेन आईपीएल हो रहे हैं।

महिला क्रिकेट की ‘सचिन तेंदुलकर’ कहलाती है ये खिलाड़ी

इस बीच हम आपको एक ऐसी खिलाड़ी से मिलाने जा रहे हैं जिसे महिला क्रिकेट की ‘सचिन तेंदुलकर’ कहा जाता है। इसका नाम सभी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। यह दिखने में तो खूबसूरत है ही, लेकिन इनका खेल इससे भी शानदार होता है। इस महिला खिलाड़ी का नाम मिताली राज (Mithali Raj) है। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रह चुकी हैं।

अपने नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स

मिताली क्रिकेट की दुनिया से सन्यास ले चुकी हैं। उन्होंने 8 जून 2022 को क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। उनका क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उनके पास महिला केटेगरी में वनडे में सबसे ज्यादा 7805 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह भारत के लिए टोटल 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। इनमे उन्होंने टेस्ट में 699 रन, वनडे में 7805 और टी20 इंटरनेशनल में 2364 रन चटकाए हैं।

मिताली राज ने अपने करियर में जो उपलब्धियां हासिल की है, उसके आसपास वर्तमान में कोई महिला खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने महज 20 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनका पहला मैच साल 2001 में आयरलैंड के खिलाफ था। अपने पहले वनडे मैच में ही उन्होंने एक शतक जड़ दिया था। वहीं टेस्ट क्रिकेट मैच में वह दोहरा शतक बना चुकी हैं। वहीं वह वनडे में 64 अर्धशतक लगा चुकी हैं। ऐसा करने वाली वह पहली महिला खिलाड़ी भी हैं।

इस कारण अब तक है सिंगल

3 दिसंबर 1982 को पैदा हुई मिताली राज अभी तक सिंगल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वह 40 साल की उम्र में कुंवारी घर बैठी हैं। इतना नाम कमाने के बावजूद उन्होंने शादी का फैसला क्यों नहीं लिया, इसका खुलासा 2018 में एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था कि वह सिंगल रहकर जदा खुश हैं। इसलिए शादी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती हैं।

मिताली ने कहा “शादी की बात तो मैंने बहुत पहले ही दिमाग से निकाल दी थी। तब मैं एक युवा थी। मैं जब भी शादीशुदा लोगों को देखती हूं तो लगता है कि इससे सिंगल रहना ज्यादा बेहतर है।” मिताली ने ये भी बताया कि वह एक बार एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। यदि वह कभी शादी करती तो भी वह क्रिकेट जरूर खेलती। वह इस चीज के साथ कभी कोई समझौता नहीं करती।

Back to top button