बॉलीवुड

मां बनते ही छूट गया सोनम कपूर का सारा ग्लैमर, बिना मेकअप बच्चे की यूं कर रही परवरिश – Pics

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों दुनिया का सबसे बड़ा सुख, मां बनने का आनंद ले रही हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2022 को बेबी बॉय को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने बेटे का नाम वायु रखा है। वह अपनी फिल्मी दुनिया की चमक धमक छोड़ एक आम मां की तरह बेटे को परवरिश में लगी हुई है। इस दौरान वह अपने मदरहुड से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

पति और बेटे संग छुट्टियां मना रही सोनम

सोनम इन दिनों नोटिंग हील (Notting Hill) में अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) और बेटे वायु (Vayu Ahuja) संग वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी कुछ प्यारी तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह पति और बेटे के अलावा कुछ दोस्तों संग एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं।

विदेश में छुट्टियां मना रही सोनम की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही है। इसमें सोनम पहले जैसी बोल्ड या स्टाइलिश नहीं दिख रही हैं। बल्कि वह सिंपल और बिना मेकअप वाले लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो उन्होंने मां बनने के बाद खुद को एक हीरोइन से साधारण घरेलू महिला में बदल लिया। उनकी सादगी और बच्चे के प्रति ममता देखते ही बनती है।

बेटे संग क्यूट तस्वीर ने जीता दिल

सोनम ने विदेश में पति, बेटे और दोस्तों संग कई तस्वीरें क्लिक करवाई। कभी उन्होंने सबके साथ सेल्फी ली तो कभी सड़कों पर बेबी को संभालती नजर आई। हालांकि इन सभी में एक तस्वीर ने सबका दिल जीत लिया। इसमें वह नाइट ड्रेस पहने बेटे वायु को कहानियां सुनाते नजर आई। वहीं वायु भी दिलचस्पी लेते हुए ध्यान से कहानी सुनता दिखा। इस दौरान नाइट ड्रेस में मां बेटे की ये जोड़ी बड़ी क्यूट लगी।

बताते चलें कि सोनम का बेटा वायु अब पीते 7 महीने का हो चुका है। सोनम ने अभी तक बेटे का चेहरा मीडिया या फैंस को नहीं दिखाया है। वह बस बेटे की कुछ झलकियां साझा करती रहती हैं। बेटे के 6 महीने का होने पर उन्होंने पोस्ट कर बताया था कि उनका लाडला अब रेंगने लगा हैं। वह एक वीडियो में अपने खिलौने के पास पहुंचने की कोशिश करते नजर आ रहा था।

सोनम ने साल 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के चार बाद उन्हें 37 वर्ष की उम्र में मां बनने का सुख मिला। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने खुद ही बेबी को कैरी किया। जबकि आजकल कई सेलेब्स सरोगेसी (किराए की कोख) का सहारा ले रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


बरहाल आपको सोनम और उनके बेटे की ये तस्वीरें कैसी लगी? आप अपने बच्चों को कौन सी कहानियां सुनाते हैं हैं कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button