विशेष

दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई और लगन रंधावा की शाही शादी, राजनीति की तमाम दिग्गज हस्तियां हुई शामिल

हरियाणा सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई व हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दिग्विजय चौटाला की शादी अमृतसर की रहने वाली लगन रंधावा के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई है। लगन रंधावा, रमिंदर कौर और दीप करण सिंह की बेटी हैं।

आपको बता दें कि दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की सगाई 13 मार्च को हुई थी और अब दोनों की शादी हो गई है। दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस खूबसूरत जोड़े को खूब सारा प्यार दे रहे और शादी की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

दिग्विजय चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम के भाई हैं। दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की शादी गुरुग्राम में संपन्न हुई है। इस शादी समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला समेत कई बड़े राजनेता शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

दिग्विजय चौटाला की शादी समारोह में हरियाणा के पूरी सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और कैबिनेट मंत्री भी नजर आए।

दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की शादी समारोह में 16 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वाटर प्रूफ टेंट लगाए गए थे। बता दें कि लगन रंधावा खुद एक राजनीति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लगन रंधावा मजीठिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक सविंदर सिंह कथूनांगल की पोती हैं। आपको बता दें कि दिग्विजय की शादी में उनके बड़े भाई यानी हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ढोल की थाप पर खूब थिरकते हुए नजर आए। साथ ही उन्होंने दूल्हा बने दिग्विजय चौटाला को चंदन लगाया और पगड़ी सही की।

आपको बता दें कि दिग्विजय चौटाला की रिंग सेरेमनी में उनके दादा ओमप्रकाश चौटाला और उनके चाचा अभय सिंह चौटाला शामिल नहीं हो पाए थे, इसके पीछे की वजह एक राजनीति रैली थी। परंतु शादी में दोनों शामिल हुए और दूल्हा-दुल्हन को बधाई और आशीर्वाद दिया।

दिग्विजय चौटाला एक बहुत ही बड़े राजनीति परिवार से संबंध रखते हैं। दिग्विजय चौटाला और लगन रंधावा की शादी बेहद भव्य और शानदार ढंग से संपन्न हुई है। दिग्विजय चौटाला की शादी समारोह में हरियाणा का पूरा राजनेता गुरुग्राम में एकत्रित हो गया था।

वहीं शादी में मेहमानों का स्वागत भी बड़े ही खूबसूरत तरीके से किया गया। शादी में आए मेहमानों के लिए स्वादिष्ट भोजन परोसे गए। इस शाही शादी में राजनीति की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा देश दुनिया के कई मशहूर शख्सियतों ने इस शादी में शिरकत की थी।

आपको बता दें कि हरियाणा के चौटाला परिवार के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने यह कहा है कि 2024 में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का उनकी पार्टी में विलय होगा। इससे पहले इनेलो के नेता अभय चौटाला ने यह दावा किया था कि जल्द ही जेजेपी का विलय भारतीय जनता पार्टी में होगा। इस जुबानी जंग की वजह से परिवार में आग लग गई थी।लेकिन अब परिवार की दूरियां अब नज़दीकियों में इस शादी की वजह से बदलने लग गई हैं।

Back to top button