राशिफल

जीवन की हर परेशानियों से मुक्त होने के लिए आज के विशेष योग में इस तरह से करें पूजा

आज सोमवार के दिन दिनांक 04.09.2017 को भाद्रपद शुक्लपक्ष की त्रयोदशी पड़ रही है। आज के दन दक्षिण भारत का प्रसिद्ध पर्व ओणम मनाया जाता है। यह पर्व सिंह संक्रांति के बाद श्रावण नक्षत्र आनें की ख़ुशी में मनाया जाता है। आपको बता दें यह पर्व महादानी राजा बली और भगवान विष्णु के वामन अवतारको समर्पित है। इस वजह से हिन्दू धर्म के लिए इस पर्व का महत्व काफ़ी बढ़ जाता है।

विधिवत पूजन से होती है भौतिक लक्ष्यों की प्राप्ति:

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चन्द्रमा शाशित श्रावण नक्षत्र भगवान विष्णु के बहुत ही गहरा सम्बन्ध है। वामन अवतार ने जो तीन पदचिन्ह छोड़े थे, उसे श्रावण नक्षत्र का प्रतिक माना जाता है। मान्यता के अनुसार आज के दिन भगवान विष्णु की विधिवत दूध, दही, चावल, चन्दन और सफ़ेद फूलों व इक्षु से पूजा करने पर व्यक्ति को जीवन में भौतिक लक्ष्यों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में कभी धन-दौलत की भी कमी नहीं होती है और मानसिक दोष भी दूर हो जाते हैं।

पूजन विधि:

आज का दिन हिन्दू धर्म के लिए काफी ख़ास दिन माना जाता है। आज भगवाना विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है, इसलिए उनकी पूजा भी ठीक वैसे ही की जाती है, जैसे भगवान विष्णु कि की जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु के चित्र का विधिवत पूजन करना चाहिए। गाय के घी का दीपक जलाएं और चन्दन का धूप दिखाएँ। इसके बाद चन्दन, चावल, दही, दूध, सफ़ेद फूल और गन्ने के टुकड़े चढ़ाएँ। भगवान विष्णु को नैवेद्य के रूप में खीर का भोग लगायें। तत्पश्चात विशिष्ट मंत्र का एक माला जाप करें और बाद में खीर को प्रसाद के रूप में बाँट दें।

विशिष्ट मंत्र:

ॐ वैष्ण-वर्क्ष-विभूषणाय नमः॥

पूजन मुहूर्त:

प्रातः 09:15 से प्रातः 10:15 तक। अथवा शाम 17:45 – 18:45 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:54 से दिन 12:44 तक।

अमृत काल:

प्रत 10:29 से दिन 12:14 तक।

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – पूर्व। राहुकाल वास – वायव्य। अतः पूर्व व वायव्य दिशा की यात्रा टालें।

शुभ रंग:

सफेद।

शुभ दिशा:

दक्षिण-पूर्व।

शुभ समय:

दिन 14:55 से शाम 15:55 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ विश्वात्मने नमः॥

शुभ टिप्स:

जीवन में धनवान बनने के लिए आज के दिन भगवान विष्णु को गन्ने के रस का भोग लगाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

मनोविकार से मुक्ति पानें के लिए आज के दिन भगवान विष्णु पर दूध चढ़ाकर जल प्रवाह करें।

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

अगर आप गृहक्लेश से परेशान हैं तो आज के दिन जीवनसाथी संग भगवान विष्णु के मंदिर जाएँ और वहाँ चावल दान करें, ऐसा करने से गृहक्लेश मिटेगा।

Back to top button