दिलचस्प

सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा था इस जोड़ें का मज़ाक, सच जानकर उड़ गए लोगों के होश

नई दिल्ली – “प्यार अंधा होता है” ये तो हम अक्सर कहते और सुनते आ रहे हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रेमी जोड़े कि कुछ तस्वीरें सामने आई, जिसे देखकर हर किसी ने जोड़े का खुब मजाक उड़ाया। लोगों ने कहा कि प्यार में ना तो रंग रुप देखा जाता है न रुपया पैसा, ये बात इस जोड़े को देखकर सच साबित हो रही है। Arun kumar and wife pics viral.

बेमेल जोड़े का सोशल मीडिया पर उड़ाया गया मज़ाक

सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक बेमेल जोड़े की तस्वीर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एक लड़का और एक लड़की नज़र आ रहे हैं। हालांकि, लड़की काफी सुंदर है और उसके साथ दिखाई दे रहा लड़का थोड़ा सावला है। लड़के कि सांवले रंग के कारण इस जोड़े का खुब मज़ाक उड़ाया जा रहा है। इस कपल की तस्वीर को देखकर लोग इनका खुब मज़ाक उड़ा रहे हैं।

सच जानकर उड़ गए लोगों के होश

हालांकि, इस तस्वीर कि सच्चाई जानने के बाद लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, इस तस्वीर में दिखाई देने वाला यह कपल फिल्म जगत में काफी मशहुर है। जिस सांवले शख्स का लोग मज़ाक उड़ा रहे हैं वो वह साउथ के फिल्म जगत का काफी प्रख्यात डायरेक्टर और स्क्रीन प्ले राइटर एटली कुमार उर्फ अरुण कुमार है। यह जानने के बाद जो लोग इस कपल का मज़ाक उड़ा रहे थे उनके होश उड़ गए हैं।

एटली कुमार उर्फ अरुण कुमार कि राजा रानी फिल्म साल 2013 में सामने आई थी, जो सुपर हिट फिल्म थी। इस मूवी का 500 मिलियन से भी ऊपर की कमाई कि थी।

साउथ के जाने माने डायरेक्टर हैं अरुण कुमार

डायरेक्टर अरुण कुमार का जन्म 21 सितंबर 1986 को तमिलनाडु के मदुरै गांव में हुआ था। उनके साथ जो लड़की दिखाई दे रही है वो उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया है। दोनों की शादी को 8 साल हो चुके हैं। एटली कुमार ने केवल अपनी प्रतिभा कि बदौलत साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है।

जो लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे असल में वो नहीं जानते थे कि वो किसका मजाक उड़ा रहे हैं। अरुण कुमार ने सच में साबित कर दिया कि किसी का रंग-रुप आपको कुछ मुकाम हासिल करने से नहीं रोक सकता।

Back to top button