समाचार

कबीर बन शादाब ने लड़की से की दिखावटी शादी, दो बार कराया अबॉर्शन, “लव जिहाद” की दर्द भरी दास्तां

लव जिहाद आज देश भर में एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दूसरे धर्म के लड़के गलत पहचान बनाकर दूसरे धर्म की लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनाते हैं। जो बाद में लड़कियां केस लड़ते और न्याय की गुहार लगाते नजर आती हैं। अक्सर लव जिहाद के मामले सुनने को मिलते रहते हैं। इसी बीच इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां पर एक लड़के ने कबीर बनकर लड़की के साथ रेप किया। इतना ही नहीं बल्कि उससे लाखों रुपए भी हड़प लिए।

आरोपी कबीर का असली नाम शादाब बताया जा रहा है। जब लड़की को इस बात का पता चला तब उसने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ “लव जिहाद” सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है। बता दें लड़की ने अपनी शिकायत में यह बताया है कि शादाब ने उसका दो बार अबॉर्शन भी करवाया है।

कबीर बनकर की दोस्ती

दरअसल, आज हम आपको “लव जिहाद” के जिस सनसनीखेज मामले के बारे में बता रहे हैं, यह इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र इलाके से सामने आया है, जहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को यह शिकायत में बताया है कि वह टीकमगढ़ की रहने वाली है। वह अपनी पढ़ाई करने के लिए कुछ सालों पहले ही इंदौर में आई थी।

युवती ने बताया उस दौरान वह जब विजय नगर इलाके में किराए के घर में रहती थी, तब उसकी सहेली ने एक युवक से दोस्ती कराई थी। उस समय उस युवक ने अपना नाम कबीर बताया था। लेकिन काफी समय बाद पता चला कि उसका वास्तविक नाम शादाब है। फिलहाल, एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है।

लड़की ने पुलिस को सुनाई आपबीती

तिलक नगर टीआई मंजू यादव के अनुसार, पीड़िता ने यह बताया कि उन दोनों की दोस्ती बहुत ज्यादा गहरी हो गई थी। शादाब उसे घुमाने के लिए अजमेर, उज्जैन और अन्य स्थानों पर ले गया था। आरोपी ने पीड़िता को उज्जैन ले जाकर मांग भरी और उसे वरमाला पहनाई। उस दौरान एक फोटोग्राफर ने उनकी इस कथित शादी की तस्वीरों को खींचा। उसके बाद आरोपी, लड़की को पत्नी बनाने का दावा करने लगा। उसने जन्म-जन्म साथ रहने का वादा भी किया। इस कथित शादी के नाम पर आरोपी ने लड़की के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान युवती तकरीबन 2 बार प्रेग्नेंट हो गई, तो आरोपी ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया।

आरोपी ने हड़पे 55 लाख रुपये

लड़की ने पुलिस को यह बताया कि कुछ समय बाद आरोपी खुद को कैंसर पीड़ित बताने लगा था और उसने लड़की की सहानुभूति भी हासिल कर ली। आरोपी ने इलाज और घर बसाने के नाम पर लड़की से अलग-अलग समय में 55 लाख रुपए भी हड़प लिए। युवती ने आरोप लगाया कि वह रिश्ता तोड़ना चाहती थी लेकिन आरोपी निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। वहीं जब युवती के घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और कराना चाहा तो आरोपी ने वह रिश्ता भी तुड़वा दिया। लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे अपने साथ ले गया और दरगाह पर कलमा पढ़ने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद नाम और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

केस दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत तिलक नगर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शादाब खजराना इलाके के खिज्राबाद का रहने वाला है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Back to top button