राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 7 राशि वालों की किस्मत लेगी करवट, अप्रत्याशित लाभ अर्जित करेंगे

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। कामों में वरिष्ठजनों और अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। अपनी पेशेवर क्षमता के चलते संगठन के शीर्ष कुछ लोगों में शामिल हो सकते हैं। सही सोच से पेशेवर सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है।

प्यार के विषय में : रिश्तों में अपनी भावुकता के कारण आपको दूसरों को समझने में बहुत सहायता मिलेगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कुछ नया सीखने को भी मिलेगा जो आपके कौशल को और भी निखारेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। लेकिन आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह का अधिकतर समय व्यक्तिगत कार्य तथा परिवार के लोगों के साथ व्यतीत होगा। धंधे में आप उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे और प्रगति कर सकेंगे। सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग में भी खर्चा होगा। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। आपका रहन-सहन तथा बोल-चाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होगी।

प्यार के विषय में : अविवाहित व्यक्ति कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। उचित समय का इंतजार करें।

करियर के विषय में : नौकरी-धंधे से जुड़े नए अवसर आपको मिलेंगे, लेकिन आप सावधान रहें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत बने रहें। जरा भी परेशानी लगे, तो चिकित्सक से सलाह लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए यह सप्ताह उत्तम है। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपका ढीला रवैया आपको परेशानी में डाल सकता है इसलिए प्राथमिकता के हिसाब से काम करें। समाज में अपनी पहचान बनाने में आप सफल होंगे। संतान संबंधित समस्याओं को हल करने में अभी थोड़ी अनिश्चितता होगी। अगर किसी पॉलिसी आदि में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें, परिस्थितियां आपके पक्ष में है।

प्यार के विषय में : प्रियजन के साथ तनाव रह सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें।

करियर के विषय में : छात्रों को अतीत की मेहनत का लाभ मिल सकता है। प्लेसमेंट प्रयास सफल होगा।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह का अंत स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष रूप से खराब है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह व्यापार में कोई बड़ी नई डील फाइनल हो सकती है। साथ ही बिजनेस में निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के साथ में उलझना उन्हें आहत कर सकता है। किसी प्रकार के भी उधारी संबंधी काम ना करें। अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

प्यार के विषय में : यदि प्यार की तलाश में हैं तो जीवन में नए रोमांटिक रिश्ते का आगमन हो सकता है।

करियर के विषय में : इस महीने छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी जगह नौकरी दिलाने में नेटवर्किंग मददगार साबित होगी। दान, अध्यात्म, शोध और धार्मिक कार्य इस सप्ताह आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। नकारात्मक भावनाओं को दूर रखना चाहिए। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात या फिर उसका घर में आगमन हो सकता है।

प्यार के विषय में : आपको अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति ज्यादा से ज्यादा विनम्र रहना होगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरीपेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। आप तरक्की के चरम पर होगी।

हेल्थ के विषय में : पीठ दर्द और आंखों में संक्रमण से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहेगा। उनका पढ़ाई में मन लगेगा और वे कोई नई उपलब्धि हासिल कर सकेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जहां कारोबार में मनचाहा लाभ होगा और बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। दोस्तों में आपके मिलनसार स्वभाव और सबके साथ मददगार होने के भावना की प्रशंसा होगी। अपने विचारों को सकारात्मक रखें। क्योंकि गलत विचारों से आपके मनोबल में कमी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। सम्मान और प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी में आपको अपनी मेहनत के बहुत परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य मौसम से प्रभावित हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है विश्वासघात कर सकते हैं। कारोबार हो या फिर कार्यक्षेत्र दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करके चलना आपके लिए न सिर्फ धन बल्कि मान-सम्मान की दृष्टि से घातक हो सकता है। किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग करना आपको आत्मिक खुशी देगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में कुछ नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह किसी नए रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

करियर के विषय में : धन लाभ होगा। अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी किसी को न दें।

हेल्थ के विषय में : खाने में थोड़ी सतर्कता बरतें। बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से निर्णय लेकर कार्य करने की जरूरत है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मवश्विास में वृद्धि होगी लेकिन क्रोध की भी अधिकता रहेगी। भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेमजीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को इंटरव्यू में, प्लेसमेंट प्रयास में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह पहले से चले आ रहे रोग में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सप्ताह की शुरुआत में आप अपने व्यापार पर ध्यान देंगे और उसमें क्या नया किया जा सकता है, इस ओर भी आपका ध्यान रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। पढ़ने की गतिविधियां आपके सप्ताह का अधिकांश समय ले सकती हैं। आप अपने दिमाग को समृद्ध करने के लिए बहुत सारी किताबें पढ़ सकते हैं।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : हेल्थ सामान्य रहेगी। ज्यादा भारी खाना खाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है, संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके लिए अच्छी हो सकती है। पेशेवर और उद्यमी सफल हो सकते हैं और छुट्टियों की योजना बना सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। पार्टनर से आपको प्यार और सुख दोनों ही मिलेंगे।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में कुछ नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : पूरे सप्ताह आपके शरीर में एक नई फुर्ती देखने को मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपको अपनी आय बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता के भाव रहेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। किसी जगह से आपका डूबा हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, आपको दूसरों को प्रभावित करने के लिए अति उत्साही बनने से बचना चाहिए।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

करियर के विषय में : आप पैसे उधार देते समय या कोई निवेश करते समय सावधान रहें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह चोट लग सकती है, वाहन से सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपने अपने कार्यक्षेत्र में जो नई नीतियां और योजनाएं बनाई है, उन पर पूरी मेहनत से अमल करें। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन मन में असंतोष भी रहेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। जो जातक लंबे समय से रोज़गार के लिए भटक रहे थे, उनकी कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। भाई-बंधुओं के सहयोग से बिगड़े हुए काम बनेंगे।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी पर अपना वर्चस्व जताने की कोशिश न करें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को बहुत अधिक मेहनत करने के बादजूद वांछित परिणाम नहीं मिल सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च से 19 मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च से 19 मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च से 19 मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button