राशिफल

Rashifal 13 March: आज इन 6 राशि वालों की चुनौतियां होंगी कम, बनी‌ रहेगी भोलेनाथ की कृपा

हम आपको सोमवार 13 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। दूरसंचार कंपनियों में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन की संभावना है। शोध से जुड़े कामों में सफलता की संभावनाएं प्रबल हैं। आज आमदनी का प्रवाह बना रहेगा, कारोबार में लाभ बढ़ेगा। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चली आ रही गलतफहमी, आज दूर हो जायेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल लेंगे। लंबित कार्यों के पूरा होने से आप राहत महसूस कर सकेंगे। हालांकि, आपको सतर्क रहने की जरुरत है। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो समय उत्तम है। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी ध्यान केंद्रित रहेगा। अत्यधिक संवेदनशीलता आपको मानसिक रूप से कमजोर कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। आवश्यकतानुसार ही खर्च बढ़ाएं। आजीविका के लिए परिश्रम बढ़ाए। लंबे समय पहले किए गए निवेश का लाभ मिलने पर सुख सुविधाओं का ग्राफ बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप इस समय अपने घर और परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। करियर और आपके व्यक्तिगत हित अभी प्राथमिकता नहीं होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति रुपए-पैसे के लेन-देन संबंधी काम सावधानी से करें। किसी तरह की गलती से आपकी साख में कमी आ सकती है। क़ारोबार के विस्तार के लिए अच्छे अवसर आएंगे। प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों। नए काम की शुरुआत को आज टालें। स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए ऑयली खाने से बचना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यभार काफी ज्यादा होगा, जिस वजह से आपको अपनी जिम्मेदारी से थोड़ा सा पीछा छुडाना पड़ सकता है। लेन-देन को लेकर पारदर्शिता जरूर बनाए रखें। युवाओं के लिए आलस्य नुकसानदेह और प्रगति में बाधक बनता नजर आ रहा है। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आज आप अपने व्यवसाय के विस्तार में सफल रहेंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। आनंद-प्रमोद के साथ वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में आप को लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन सुख और शांति से गुजरेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। व्यक्तिगत तौर पर किए गए किसी अहसान का आज आपको पुरस्कार मिल सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही विघ्न और बाधाओं को दूर करने में किसी व्यक्ति की मदद मिलेगी। आपकी ऊर्जा का स्तर इस समय काफी अधिक होगा जो आपके स्वास्थ्य के स्तर को प्रतिबिंबित करेगा। परिवार तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नया दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। आपके दुश्मन भी आपको कुछ परेशानियाँ दे सकते हैं। विवाहित जोड़ें आज प्रणय-सुख का अनुभव करेंगे। यह समय अपने आपको तनावों से मुक्त करने और मित्रों के साथ यादगार पल बिताने के लिए उत्तम है। बदलते वातावरण से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उचित आराम भी लें। नया उद्यम शुरू करने या अटकलों के लिए समय अच्छा नहीं है । नुकसान होने की संभावना है। आय और व्यय की स्थिति संतुलित रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। हालांकि अपना सच्चा प्यार पाने के लिए आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। विरोधियों से सतर्क रहें, नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रो को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यापार में लाभ, नौकरी में प्रमोशन और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपनी आर्थिक स्तिथि में सुधार लाने की लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी बात को लेकर बड़े भाई से अनबन हो सकती है। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिखने का मन बनायेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएं। यदि आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो इस मामले में ज्यादा जल्दबाजी न करें। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। व्यर्थ की मौज मस्ती में समय देने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परंतु आप कुशलता द्वारा उन्हें निभा भी लेंगे। आप पुरानी गलतफहमियों पर विचार करेंगे और उन से छुटकारा पाने के तरीकों पर गौर करेंगे। आप नए मित्र बनाएंगे और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। थकान और हल्का बुखार रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का प्रयास करें। मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपका मन काम में नहीं लगेगा और आप बार-बार आती बाधाओं से परेशान महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

आपने Rashifal 13 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button