बॉलीवुड

सतीश कौशिक के बाद बॉलीवुड को एक और झटका, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के माँ का हुआ निधन

मां दुनिया की सबसे प्यारी चीज होती है। हर कोई अपनी मां से बेहद प्यार करता है। लेकिन जीवन में एक कठिन समय ऐसा भी आता है जब हर मां को दुनिया को अलविदा कहना पड़ता है। यह समय हर बच्चे के लिए बेहद मुश्किल भरा होता है। बॉलीवुड अभनेत्री माधुरी दीक्षित भी इस समय इस दौर से गुजर रही हैं। उनकी मां स्नेहलता दीक्षित का आज 12 मार्च सुबह 8 बजे निधन हो गया।

91 की उम्र में हुआ माधुरी दीक्षित की मां का निधन

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित (Madhuri Dixit Mother Snehlata Dixit) 91 साल की थी। उनका निधन अपने मुंबई स्थित घर में स्वाभाविक रूप से हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे वर्ली स्थित श्मशान में होगा। उनके निधन की जानकारी उनके करीबी रिक्कू राकेश नाथ ने दी।

माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने एक जॉइन्ट स्टेटमेंट में कहा “हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित, आज सुबह अपने कारीबियों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चल बसी। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा।”

पति और स्नेहलता के निधन में ये चीज थी कॉमन

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ने शंकर दीक्षित से शादी की थी। वह एक इंजीनियर थे। उनकी खुद की फैक्टरी थी। इस शादी से दोनों को चार बच्चे अजित दीक्षित, भारती दीक्षित, रूपा दीक्षित और माधुरी दीक्षित हुए। शंकर दीक्षित का निधन सितंबर, 2013 में हुआ था। दिलचस्प बात ये रही कि वह भी स्नेहलता जी की तरह 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे।

माधुरी ने मनाया था मां का 90वां जन्मदिन

माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थी। उन्होंने 27 जून, 2022 को स्नेहलता दीक्षित का 90वां बर्थडे मनाया था। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां संग कुछ तस्वीरें साझा की थी। इसमें वह अपनी मां और पति श्रीराम नेने संग दिखाई दी थी। मां के बर्थडे सेलिब्रेशन की पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्यारा सा नोट लिखा था।

माधुरी ने कहा था “हैप्पी बर्थडे आई। कहते हैं मां बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे बिल्कुल सही कहते हैं। आप ने मेरे लिए अब तक जो कुछ भी किया, मुझे जीतने भी संस्कार दिए, जितनी भी सीख दी, ये सभी चीजें आपका मुझे सबसे बड़ा तोहफा है। मैं आपकी खुशी और अच्छी सेहत की प्रार्थना करती हूं।

बेटी की फिल्म में गाया गाना

बहुत कम लोग जानते हैं कि स्नेहलता दीक्षित अपनी बेटी माधुरी की फिल्म में गाना भी गा चुकी हैं। बात 2013 में आई ‘गुलाबी गैंग’ फिल्म की है। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने माधुरी को फिल्म में एक गाना गाने के लिए कहा था। उन्होंने हाँ भी बोल दिया था। फिर जब वह रिकॉर्डिंग के लिए आई तो उनके साथ उनकी मां भी थी। यहां सबको पता चला कि वह भी एक अच्छी सिंगर हैं। ऐसे में डायरेक्टर ने माधुरी और उनकी मां दोनों से साथ में गाना गवाया और उसे रिकॉर्ड किया।

Back to top button