बॉलीवुड

मात्र 16 वर्ष की आयु में कंगना रनौत घर छोड़ कर भाग गई थी, जानिये कंगना के जीवन 15 अनजाने राज़

बेबाक अंदाज और शानदार अभिनय से कंगना रनौत ने लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंगना रनौत किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सफल फिल्मों में काम किया है। मौजूदा समय में कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

कंगना रनौत एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने काम को बहुत ही इमानदारी से करती हैं और इन्होंने हमेशा कुछ हटकर ही काम किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने जीवन में जो भी सोचा, वह किया। इन्होंने बहुत संघर्ष किया। उसके बाद जो तरक्की हुई, उसमें यदि किसी का हाथ है तो इनका खुद का है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कंगना रनौत से जुड़ी हुई कुछ बातें बताने वाले हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा।

कंगना रनौत से जुड़े 15 रोचक तथ्य

1. कंगना रनौत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी कम समय में अच्छी खासी कामयाबी हासिल की है और यह हमेशा से ही तेज-तर्रार रही हैं।  कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भांभला नामक कस्बे में हुआ था। बहुत ही कम लोगों को इस बात का पता होगा कि उनका पूरा नाम कंगना अमरदीप रनौत है। कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत पेशे से बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां आशा रनौत एक संस्कृत टीचर हैं। कंगना रनौत की एक बड़ी बहन भी है, जिसका नाम रंगोली है और एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षत है।

2. कंगना रनौत की पढ़ाई डीएवी स्कूल चंडीगढ़ से हुई थी। उनका परिवार उन्हें मेडिकल के पेशे में भेजना चाहता था। उनके पिता अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे।  लेकिन 12वीं की क्लास में कंगना रनौत केमिस्ट्री में फेल हो गई थीं।

3. दरअसल, कंगना रनौत को रैंप पर चलना सबसे ज्यादा पसंद आता था। स्कूल में फेयरवेल हो या फ्रेशर कंगना के बिना कोई भी फंक्शन अधूरा रहता था। जब उनके पिता को इस बात की जानकारी हुई तो और वह काफी गुस्सा हो गए थे और कंगना रनौत की पिटाई भी कर दी थी।

4. शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि बगावती अंदाज वाले कंगना रनौत सिर्फ 16 साल की आयु में ही घर छोड़कर दिल्ली आ गई थी। कंगना रनौत ने यहां आकर थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना के घर से भागने और फिल्मों में काम करने की वजह से कंगना के पिता ने उनसे सालों तक बात नहीं की थी।

5. कंगना रनौत को अपने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर साल 2006 में शुरू किया था। यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म “गैंगस्टर” थी। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म को लेकर ऐसा कहा जाता है कि अनुराग बसु ने पहली बार कंगना रनौत को एक कॉफी शॉप में देखा था और फिल्म के लिए साइन कर लिया था। कंगना रनौत ने इस फिल्म से दर्शकों के बीच अपनी अच्छी छाप छोड़ी और फिल्म में किए उनके प्रदर्शन के लिए काफी सराहा गया।

6. ऐसा कहा जाता है कि जब कंगना रनौत की पहली फिल्म “गैंगस्टर” उनके दादाजी ने देखी तो वह बहुत नाराज हुए थे। दरअसल, इस बात का खुलासा खुद कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म में एक किस सीन दिखाया गया था। यही वजह थी जिससे उनके दादाजी काफी नाराज हुए। खैर, कंगना रनौत आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम बना चुकी हैं।

kangana ranaut

7. आपको बता दें कि कंगना रनौत की बड़ी बहन रंगोली उनकी फेवरेट हैं। रंगोली कंगना रनौत की मैनेजर भी हैं। साल 2005 में रंगोली पर एसिड अटैक हुआ था। इस हादसे ने कंगना रनौत को अंदर से पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था लेकिन अब रंगोली इससे उबर चुकी हैं। नए सिरे से जिंदगी जीने वाली रंगोली की लाइफ पर कंगना रनौत बायोपिक बनाने की चाहत भी जाहिर कर चुकी हैं।

8. कंगना रनौत को फिल्म “फैशन” के लिए साल 2008 में नेशनल अवार्ड से भी नवाजा गया था। महज 22 साल की उम्र में उन्हें यह अवार्ड मिला था और कंगना रनौत यह अवार्ड पाने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री बनीं।

9. आपको बता दें कि कंगना रनौत ने कुल 4 नेशनल अवार्ड अपने नाम किए हैं। फैशन फिल्म के अलावा उन्हें 2014 में क्वीन के लिए, 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए और 2021 में मणिकर्णिका के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

10. इतना ही नहीं बल्कि कंगना रनौत को फोर्ब्स इंडिया ने कुल 5 बार टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल किया। वहीं साल 2013 में कंगना रनौत को पेटा ने भी इंडिया की सबसे हॉटेस्ट वेजेटेरियन का टाइटल दिया था।

kangana ranaut

11. कंगना रनौत ने स्क्रिप्ट राइटिंग का कोर्स न्यूयॉर्क से किया। कंगना रनौत फिल्म क्वीन के डायलॉग लेखन में को-राइटर थी, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा।

12. कंगना रनौत ने साल 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज्म के खिलाफ भी बोला था। इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने फेयरनेस क्रीम के एक विज्ञापन के लिए दो करोड़ रुपए का भारी-भरकम ऑफर भी ठुकरा दिया था।

13 बहुत कम लोगों को ही इस बात का पता होगा कि मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी अभिनेत्री की पहली फिल्म थी, जिसमें वह एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर भी थीं।

14. कंगना एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं। वैसे कंगना एक अच्छी बास्केट बॉल की खिलाड़ी भी हैं। कंगना रनौत को किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। कंगना रनौत के अनुसार उन्होंने अपनी जिंदगी में मात्र 10 फिल्में देखी हैं।

15. कंगना रनौत ने नेशनल अवार्ड के अलावा कुल 4 बार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता है, जिसमें से एक तो उन्हें अपनी पहली फिल्म “गैंगस्टर” के लिए मिला था। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट डेब्यु एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इसी फिल्म की सफलता के बाद उन्हें बॉलीवुड में मीना कुमारी की तरह ट्रेजडी क्वीन भी कहा जाने लगा था।

Back to top button