बॉलीवुड

Mr. India के इस मशहूर कलाकार का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड में आज सुबह का दिन बड़ा ही दुखद रहा। उठते से सभी को पता चला कि फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की सबसे पहली खबर अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी। शुरुआत में उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। लेकिन अब उनके निधन की असली वजह भी सामने आ चुकी है।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ सतीश कौशिक का निधन

सतीश कौशिक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। वह बुधवार (8 मार्च) गुरुग्राम में अपने एक मित्र के घर होली मनाने गए हुए थे। यहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। आनन फानन में उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अफसोस की डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। वह 66 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।

फिलहाल सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। यहां उनका पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। यहां दिल्ली से फिर उनके शव को मुंबई ले जाया जाएगा। यहीं उनका अंतिम संस्कार भी होगा।

13 अप्रैल, 1956 को महेंद्रगढ़ में जन्में सतीश कौशिक फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेता, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीनराइटर के रूप में एक्टिव थे। उन्होंने अपना स्नातक किरोड़ीमल कॉलेज से किया था। फिल्म में रुचि होने के कारण वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ने चले गए थे।

अभिनेता-राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर भावुक श्रद्धांजलि दे रहा है। अनुपम खेर ने सबसे पहले उनके निधन पर शौक व्यक्त किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!! सतीश के बिना जिंदगी अब कभी पहले जैसी नहीं होगी। ओम् शांति!


भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने भी सतीश कौशिक के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा – एक्टर, डायरेक्टर, लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन पर बहुत दुख हुआ। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान, उनकी आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएगी। उनके परिवार और कारीबियों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”


फिल्म अभिनेता अजय देवान ने लिखा – सतीशजी (कौशिक) के निधन की दुखद खबर से मेरी नींद खुली। हम दोनों ने ऑन और ऑफ साथ में खूब हंसी मजाक किया। उनकी मौजूदगी ने एक फ्रेम भर दिया। वह लाइफ में जब-जब मिले तब-तब मेरे चेहरे पर स्माइल ले। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।


कंगना रनौत ने लिखा – इस दुखद खबर के साथ सुबह हुई। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे। सफल एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक जी निजी जीवन में भी एक अच्छे और सच्चे शख्स थे। मुझे इमरजेंसी फिल्म में डायरेक्ट कर उन्हें अच्छा महसूस हुआ। उनकी कमी महसूस होगी। ओम शांति।

Back to top button