बॉलीवुड

आधी रात को शहनाज गिल ने मनाया सिद्धार्थ का जन्मदिन, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, इमोशनल हुए फैंस

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला आज हमारे बीच होते तो वे अपना 42वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन दुर्भाग्यवश आज यानी कि 12 दिसंबर को उनकी जयंती है। सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को ‘मायानगरी’ मुंबई में हुआ था। उन्होंने छोटे पर्दे पर बड़ा नाम कमाया था। अभिनेता का साल 2021 में निधन हो गया था।

sidharth shukla and shehnaz gill

सिद्धार्थ शुक्ला की 42वीं जयंती के मौके पर उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड रही अभिनेत्री शहनाज गिल ने याद किया है। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा की है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों को फैंस और यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शहनाज ने सिद्धार्थ की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि, ”मैं तुमसे फिर मिलूंगी 12 12”।

इसके अलावा शहनाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सिद्धार्थ की कुछ तस्वीरों को भी साझा किया है। वहीं दो तस्वीरें रोमांटिक है। शहनाज ने सिद्धार्थ का जन्मदिन भी मनाया। उन्होंने केक की तस्वीरें भी पोस्ट की है।

केक में सिद्धार्थ के जन्म की तारीख 12 12 और सिद्धार्थ का नाम ‘Sid’ लिखा हुआ है। इसके आगे दोनों की रोमांटिक तस्वीरें है। एक तस्वीर में दोनों का हाथ एक दूसरे के हाथों में है। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है।

sidharth shukla and shehnaz gill

इसके बाद आख़िरी तस्वीर भी ब्लैक एंड व्हाइट है। इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूजे पर प्यार बरसा रहे हैं। शहनाज ने सिद्धार्थ को पीछे की ओर से गले लगा रखा है।

फैंस और सेलेब्स ने किए कमेंट्स

शहनाज की पोस्ट पर फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी कमेंट किए है। शहनाज में भाई शाहबाज ने हार्ट इमोजी कमेंट किए है। एक यूजर ने लिखा कि, ”हमेशा हमेशा के लिए और आइए सभी बेहतरीन यादों का जश्न मनाएं। एकजुटता का। खुश हो जाओ मेरे दोस्त। हम आपको मनाएंगे”। अभिनेता पुलकित सम्राट, अभिनेत्री स्मृति खन्ना और मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने हार्ट इमोजी कमेंट किए है।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, ”मिस यू किंग। तुम सबसे अच्छे हो”। एक ने लिखा कि, ”मैं केवल बिग बॉस 13 देखती हूं। कभी कुछ और नहीं देखूंगी। लव यू सिडनाज। हैप्पी बर्थडे सिड”। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, ”सना—हैप्पी बर्थडे सिड। तुमको क्या गिफ्ट चाहिए। सिड—–तुम्हारी खुशी तुम हमेशा खुश रहो सना”।

sidharth shukla and shehnaz gill

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज बिग बॉस 13 में देखने को मिले थे। सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 का खिताब जीता था। घर के अंदर सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती हुई और फिर दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया था। दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस जोड़ी को फैंस ने ‘सिडनाज’ नाम दिया था।

2 सितंबर 2021 को हुआ था सिद्धार्थ का निधन

sidharth shukla and shehnaz gill

बता दें कि सिद्धार्थ का 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था। महज 40 साल की अल्पायु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से हर किसी को बड़ा झटका लगा था। उनके निधन के साथ ही ‘सिडनाज’ की जोड़ी हमेशा-हमेशा के लिए टूट गई थी।

Back to top button