बॉलीवुड

Video : गणेश मंदिर पहुंचकर सब भूल बैठीं प्रीति जिंटा, कहा- दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई

हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश के दरबार में पहुंची। हाल ही में प्रीति जिंटा भारत आई हैं और भारत आते ही उन्होंने मुंबई में सिद्धिविनयक मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन किए और अभिनेत्री ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।

preity zinta

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से हाल ही में प्रीति जिंटा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे मुंबई के विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आ रही हैं। बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद प्रीति बेहद खुश नजर आई हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनके दिल और उनकी आत्मा दोनों को शांति मिल गई।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा हैं कि, ”मुंबई में वापसी…वापस सिद्धिविनायक मंदिर में वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक क्रूर उड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था। हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई”।

प्रीति के इस वीडियो को करीब 62 हजार यूजर्स ने लाइक किया हैं। वहीं फैंस इस पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा हैं कि, ”घर पर वापस स्वागत है”। वहीं एक यूजर ने प्रीति को आकर्षक बताया। एक यूजर ने लिखा कि, ”खुश रहो प्रीति दी”। वहीं कई फैंस ने कमेंट्स में ‘गणपति बप्पा मोरया” लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

सोशल मीडिया पर प्रीति की तस्वीरें और उनका वीडियो खूब सुर्ख़ियों में है। सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची प्रीति इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने सफ़ेद और लाल रंग का प्रिंटेड सूट पहन रखा था। वहीं बप्पा के दर्शन के दौरान उन्होंने दुपट्टा अपने सिर पर लें रखा था। फैंस को प्रीति का यह लुक और उनका यह अंदाज खूब भा रहा है।

Preity Zinta Gene Goodenough wedding

2016 में विदेशी शख़्स से की थी शादी

प्रीति जिंटा की गिनती हिंदी सिनेमा की एक कामयाब अभिनेत्री के रूप में होती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। बात अभिनेत्री के निजी जीवन की करें तो 47 वर्षीय प्रीति ने करीब 41 साल की उम्र में जीन गुडइनफ से शादी की थी। जीन अमेरिका के निवासी हैं। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद वे पति संग अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं जबकि हाल ही में वे मुंबई लौटी है।

दो बच्चों के माता-पिता हैं प्रीति और जीन

प्रति और जीन शादी के बाद दो बच्चों के माता-पिता बने। दोनों का एक बेटा और एक बेटी हैं। बता दें कि बेटी का नाम जिया और बेटे का नाम जय है। दोनों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था।

preity zinta son and daughter

हाल ही में बाल दिवस के मौके पर दोनों बच्चों संग तस्वीर साझा करते हुए प्रीति ने लिखा था कि, ”हो सकता है कि उनसे हमेशा शुद्ध और मीठी गंध न आए, गंदे डायपर या गीली चादर। लेकिन एक प्यार भरे आलिंगन और एक खूबसूरत मुस्कान के साथ, पितृत्व और बच्चे होने की खुशियाँ सभी लायक हैं जबकि आप सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं। आशा है कि आप हमेशा अपने अंदर के बच्चे को जीवित रखें”।

Back to top button