बॉलीवुड

जन्मदिन पर बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं ऐश्वर्या,आराध्य लग रही थी राजकुमारी: देखें फोटोज

हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर और सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था।

अपने जन्मदिन के ख़ास मौके पर अभिनेत्री भगवान गणेश के दर पर पहुंचीं। उन्होंने जन्मदिन पर विश्वप्रसिध्द सिद्धिविनायक मंदिर में श्री गणेश के दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थी। जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने बेटी के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

aishwarya rai

सोशल मीडिया पर मां-बेटी की जड़ी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। बता दें कि पूरे बच्चन परिवार की तरह ही ऐश्वर्या भी अपने धर्म में और भगवना में गहरी आस्था रखती हैं। बच्चन परिवार और ऐश्वर्या भी अपनी बेटी को इसी तरह के संस्कार देती हैं। जन्मिदन के शुभ अवसर पर उन्होंने मुंबई में गणपति बप्पा का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

aishwarya

 

ऐश्वर्या और आराध्या को पैपराजी ने भी अपने कैमरे में कैद कर लिया था। मां-बेटी की इस जोड़ी ने पैपराजी को निराश नहीं किया और उन्हें पोज दिए। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इन पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।

ऐश्वर्या ने भी शेयर की फोटो

aishwarya rai

सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या ने भी बेटी आराध्या संग अपनी एक तस्वीर साझा की है जो कि सिद्धि विनायक मंदिर की है। एक तस्वीर साझा करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा है कि, ”कृतज्ञता। आप सभी के अपार प्यार, हार्दिक शुभकामनाओं, आशीर्वाद और इतनी सकारात्मकता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद…हमेशा ढेर सारा प्यार। भगवान का आशीर्वाद”।

पहले भी सिद्धिविनायक मंदिर आ चुकी हैं ऐश्वर्या

aish

बता दें कि मुंबई में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते है। विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है। वहीं अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स भी बप्पा का आशीर्वाद लेने आते हैं। ऐश्वर्या भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहले भी आ चुकी हैं।

aishwarya rai

बता दें कि ऐश्वर्या ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय सिनेमा से की थी। वहीं जल्द ही उन्होंने अपने कदम हिंदी सिनेमा में रख दिए थे। बॉलीवुड में कुछ ही सालों में उन्होंने अपनी ख़ास और बड़ी पहचान बना ली थी। ऐश्वर्या को पसंद करने वाले भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी के साथ ही लोगों को अपना दीवाना अपनी गजब की खूबसूरती से भी बनाया है।

aishwarya

बात अब ऐश्वर्या राय के वर्कफ़्रंट की करें तो साल 2018 में वे फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थीं और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले लिया था। हालांकि हाल ही में ऐश्वर्या ने शानदार वापसी की है।

कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ रिलीज हुई है। भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है और यह ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इसमें ऐश्वर्या के काम को काफी सराहा गया था।

aishwarya rai

Back to top button
?>