राशिफल

Rashifal 1 November: बजरंगबली की कृपा से आज 4 राशि वालों की होगी कामना पूर्ति, मिलेगा अपार धन

हम आपको मंगलवार 1 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। यदि आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आज आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल हो सकती हैं। आप दोस्तों और बड़ों के साथ संबंधों का आनंद लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। बिना प्लानिंग बनाए कोई काम शुरू करने की कोशिश न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। किस्मत के भरोसे काम शुरू करने की न सोचें। लव लाइफ में कोई तीसरा व्यक्ति आ सकता है। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट और समझौते होने की संभावना है। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान किसी दूर स्थान पर ज्यादा रहेगा। ऑफिस में कोई व्यक्ति गुप्त रूप से आपकी मदद कर सकता है। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप अपनी प्रतिभा लेखन में दिखा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई ख़ास उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। घर परिवार में बड़े बुज़ुर्ग का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप भी चिंतामुक्त रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। पार्टनर आपको आर्थिक मदद कर सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी करने वालों को आज आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ होगा। निजी व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। बिजनेस में चल रही आर्थिक समस्या दूर होगी। अनायास धन लाभ का योग है। अगर आपको खूब मेहनत करनी है तो आप अपने शरीर का भी बहुत अच्छे से ख्याल रखें और आराम भी करें। जल्दबाजी से हानि व अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। अगर व्यवसाय से संबंधित यात्रा करते हैं तो उससे आपको लाभ होने वाला है। आपको दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने के अवसर मिलेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। पारिवारिक खुशियों को बनाए रखने के लिए कई तरह की चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आज आपको नौकरी में अपने किसी सहयोगी की तरक्की को देखकर ईष्या होगी, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। अपने आचरण को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तभी आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है‌। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अपने आप को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन शुभ है। धार्मिक क्रियाकलापों के जरिये मान-सम्मान आज के दिन पा सकते हैं। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लिए दिन सुखद रह सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका स्वास्थ्य कमज़ोर हो सकता है। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। ऑफिशियल कार्यभार अधिक रहने वाला है, साथ ही जो भी कार्य करेंगे उसमें सौ प्रतिशत मिलेगा इसको लेकर भी मन में शंका रहेगी। कोई पुरानी डील जो किसी कारणवश रुक गई थी आज वह पक्की हो सकती है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्पत्ति का विस्तार होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार की कोई अनबन खत्म हो सकती है। आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने स्वभाव में बदलाव करेंगे। इस बदलाव से परिवार वाले प्रसन्न होंगे। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होगें। परिवार के बाहर आपको कुछ लोगों के साथ अपने मामले सुलझाने पड़ सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होने की प्रबल संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। कई दिनों से चल रही उलझन को जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। अनुभवी लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष से परेशानी मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान एवं व्यापार की स्थिति ठीक है। आज किसी व्यापार की शुरुआत ना करें। व्यापार में प्रगति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकाते आपके लिए फायदेमंद होगी। आपके सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मनोबल मजबूत रहेगा।

आपने Rashifal 1 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 1 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 1 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>