बॉलीवुड

प्रेग्नेंट हुए रितेश देशमुख, गुब्बारे जैसा फूल गया पेट, देंगे बच्चे को जन्म, सामने आया Video

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनिलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं। दोनों साल 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी को पूरे दस साल हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे रिहान और राहील हैं। अब एक बार फिर ये कपल माता-पिता बनने वाला है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार जेनिलिया के साथ-साथ रितेश भी प्रेग्नेंट हो गए हैं। उनका पेट बाहर निकल आया है। और अब वे बच्चे को जन्म देने वाले हैं।

प्रेग्नेंट हुए रितेश देशमुख

इसके पहले आपका दिमाग चकराने लगे, बता दें कि रितेश और जेनिलिया सच में प्रेग्नेंट नहीं हुए हैं। बल्कि दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ (Mister Mummy) में प्रेग्नेंट हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर अभी-अभी रिलीज हुआ है। फिल्म की कहानी बड़ी ही मजेदार है। इसमें बताया गया है कि क्या होता है जब एक महिला की बजाय पुरुष प्रेग्नेंट हो जाए। फिर उसे भी पूरे 9 महीने वह सारी दिक्कतें झेलनी पड़ती है जो एक गर्भवती महिला झेलती है।

रियल लाइफ कपल रितेश और जेनिलिया इस फिल्म में भी मैरिड कपल बने हैं। फिल्म में रितेश प्रेग्नेंट हो जाते हैं। उनका पेट भी किसी गर्भवती महिला की तरह बाहर आ जाता है। उनकी बॉडी में वह सारे चेंजेस होने लगते हैं जो एक गर्भवती महिला के शरीर में होते हैं। उनकी ये हालत देख डॉक्टर और उनके घरवाले भी हैरान रह जाते हैं। फिर फिल्म में एक के बाद एक कई मजेदार घटनाएं होती हैं।

फिल्म में बने हैं गर्भवती पुरुष

‘मिस्टर मम्मी’ फिल्म को शाद अली (Shaad Ali) डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा के अलावा महेश मंजेरकर (Mahesh Manjrekar) भी हैं। वह फिल्म में एक डॉक्टर बने हैं जो पहली बार एक प्रेग्नेंट पुरुष में से बेबी डिलीवर करने की कोशिश करेंगे। फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इसकी जमकर तारीफ हो रही है।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

बताते चलें कि रितेश और जेनिलिया सालों बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इसके पहले दोनों को साल 2012 में ‘तेरे नाल लव हो गया’ (Tere Naal Love Ho Gaya) फिल्म में साथ नजर आए थे। इसी फिल्म की शूट के दौरान दोनों में प्यार हुआ था और फिर कपल शादी के बंधन में बंध गया था। रितेश और जेनिलिया की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी बड़ी छाई रहती है। कपल अक्सर एक दूसरे के साथ फनी वीडियो बनाते रहते हैं। ऐसे में फैंस दोनों को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बड़े उत्साहित हैं।

Back to top button