समाचार

अपनी बीवी के लिए खुद ही ढूंढने लगा नया पति, शादी भी करवा दी, वजह जान रो पड़ोगे

पति और पत्नी का रिश्ता बड़ा ही खास होता है। जब एक शख्स किसी महिला से शादी करता है तो उसका जीवनभर ख्याल रखने की कसम खाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने खुद अपनी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी। उसने अपनी बीवी के लिए नया जीवनसाथी ढूँढने में मदद भी की। जब आप इसकी वजह जानेंगे तो भावुक हो जाएंगे।

पति ने खुद करवाई पत्नी की दूसरी शादी

दरअसल यह हैरान करने वाला मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। वैसे तो ये घटना कुछ समय पुरानी है, लेकिन इसका खुलासा हाल ही में पत्नी ने अपनी लिखी किताब में किया है। अब उसकी किताब का यह हिस्सा मीडिया में छाया हुआ है। हम इसके पहले भी कई ऐसे मामले देख चुके हैं जहां पति ने खुशी-खुशी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी।

अधिकतर ऐसे मामलों में पत्नी को किसी और से प्यार होता है और पति एक अच्छा आदमी बनकर उसकी शादी प्रेमी से करवा देता है। लेकिन इस मामले में पत्नी अपने पति के प्रति वफादार थी। वह उससे बहुत प्यार करती थी। उसका कोई प्रेमी भी नहीं था। फिर भी पति ने उसके ऊपर दूसरी शादी करने का दबाव बनाया। खुद उसके लिए लाइफ पार्टनर खोजा। इसके पीछे की वजह रुला देने वाली है।

वजह जान भावुक हुए लोग

असल में पति एक गंभीर बीमार से पीड़ित था। डॉक्टर ने उसे साफ-साफ बोल दिया था कि वह बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। पति को ये तो पता था कि उसकी लाइफ अब कुछ ही समय बाद समाप्त हो जाएगी। लेकिन उसे अपनी बीवी की आगे की लाइफ की चिंता सताने लगी। उसकी पत्नी कैसे अकेली रहेगी? कैसे खुद को संभालेगी? खुश रह पाएगी या नहीं? ये सब बातें उसे खाए जाने लगी।

इसलिए उसने पत्नी के सामने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव रखा। पहले तो पत्नी को ये बात अजीब लगी और उसने इनकार कर दिया। लेकिन जब पति ने समझाया तो वह मान गई। बस फिर क्या था बीमार पति ने अपनी पत्नी के लिए नया जीवनसाथी खोजना शुरू कर दिया। उसकी तलाश पूरी भी हुई। बीवी की लाइफ में नए शख्स की एंट्री हुई।

इसके कुछ दिनों बाद महिला के पहले पति की मौत हो गई। महिला ने अपने जीवन के इन दिलचस्प किस्सों को एक किताब में लिखा है। उनकी किताब अब चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Back to top button
?>