बॉलीवुड

प्रेमिका संग कार में था बॉलीवुड का नामी प्रोड्यूसर, बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा तो कुचल दिया – Video

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा (Kamal Kishore Mishra) इन दिनों हर जगह सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके ऊपर अपनी बीवी यशमीन मिश्रा (Yashmin Mishra) को कार से कुचलने का आरोप लगा है। यशमीन ने उन्हें किसी गैर महिला के साथ पकड़ लिया था जिसके बाद उन्होंने बीवी पर कार चढ़ा दी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कमल किशोर मिश्रा बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर हैं। वे देहाती डिस्को, शर्माजी की लग गई, भूतियापा, फ्लैट नंबर 420 और खली बली जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। उन्होंने 2019 में बतौर फिल्म निर्माता इंडस्ट्री में कदम रखा था। वे कई नामी सितारों संग काम कर चुके हैं। हालांकि अपना करियर चमकाने की बजाय उन्होंने अपनी इमेज बदनाम कर ली है। उनकी बीवी ने उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रेमिका संग पकड़े जाने पर बीवी को कुचला

बात 19 अक्टूबर की है। सुबह के करीब 3 बजे कमल किशोर मिश्रा को उनकी बीवी ने गैर-महिला साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था। वह इस मुद्दे पर बात करने उनकी कार के पास गई थी। लेकिन फिल्म प्रोड्यूसर ने बीवी के ऊपर कार चला दी और वहां से भाग गए। इस हादसे में उनकी वाइफ के पैर बुरी तरह घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग फिल्म प्रोड्यूसर पर भड़क रहे हैं। कुछ ने तो ये तक आरोप लगा दिए कि उन्होंने अपनी बीवी को जान से मारने की कोशिश की है। फिलहाल उनकी पत्नी ने मीडिया में इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि ये पूरी घटना मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके की है। यहीं फिल्म निर्माता का घर भी है। उन्हीं के परकिंग एरिया में ये सब हुआ।

इस घटना के बाद से फिल्म निर्माता कलम किशोर मिश्रा फरार थे। पुलिस उन्हें खोजने की कोशिश कर रही थी। वहीं उनकी वाइफ ने पति के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर दिया है। याशमीन को पांव के अलावा सिर में भी गहरी चोटें आती हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

यहां देखें बीवी को कार से कुचलता फिल्म निर्माता
<

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Attention India (@attentionindia1)

पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताजा अपडेट के अनुसार अंबोली पुलिस ने आरोपी फिल्म निर्माता कमल कोशोर मिश्रा को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे इस पूरे मामले की पूछताछ कर रही है।


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button