दिलचस्प

बुड्ढे चाचा को मिली जवान दुल्हन, बुढ़ापा छिपाने के लिए कर दी ऐसी हरकत, देखें मजेदार Video

कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन होता है। इसलिए जब कोई शादी करने का फैसला करता है तो अपने लिए बड़ा ही सोच समझकर जीवनसाथी चुनता है। अक्सर देखा जाता है कि शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन में उम्र का कुछ अंतर रहता है। अब ये अंतर थोड़ा बहुत हो तो चलता है। लेकिन कई बार उम्र का फासला हमारी उम्मीद से कही अधिक निकल जाता है। और जब एक बुड्ढे शख्स को जवान और खूबसूरत लड़की मिलती है तो दिमाग और भी खराब होता है।

बुड्ढे चाचा को मिली जवान दुल्हन

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जहां दुल्हन को जवान और हसीन होती है, लेकिन दूल्हा उम्र में बड़ा और बुजुर्ग निकलता है। ऐसी जोड़ियों को देखकर सिंगल लोग सबसे अधिक दुखी रहते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि हमे यहां कोई ढंग की लड़की नहीं मिल रही और ये बुड्ढे लोग जवान-जवान लड़कियों संग शादी रचा रहे हैं।

बेमेल जोड़ी का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का स्टेज सजा हुआ है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। दुल्हन की उम्र लगभग 18 साल दिख रही है। वहीं चाचाजी 55-60 के आसपास हैं। जवान दुल्हन मिलने पर चाचा के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं दुल्हन भी मंद-मंद मुस्कुरा रही है। उसके चेहरे पर भी दुख नजर नहीं आ रहा है।

बुढ़ापा छिपाने के लिए चाचा ने की मजेदार हरकत

इस दौरान एक बेहद मजेदार चीज होती है। शादी में खुद को दुल्हन के सामने जवान दिखाने के लिए चाचा अपने पास रखी छड़ी को साइड में रख देते हैं। मतलब चाचा को चलने के लिए छड़ी की जरूरत पड़ती है। लेकिन फिर भी उन्हें शादी करना है। इस बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर उनका बहुत मजाक उड़ा रहे हैं।

यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा “ये चलता तो छड़ी के सहारे है, फिर सुहागरात पर क्या करेगा?” दूसरा यूजर लिखता है “ये तो वही बात हो गई, घोड़ों को नहीं मिल रही घास, गधे खा रहे चवनप्राश।” एक अन्य शख्स कहता है “चाचा को देखकर लगता नहीं कि इनकी सरकारी नौकरी होगी। फिर इस लड़की ने क्यों शादी की?” एक और बंदा कहने लगा “चाचा के चेहरे की खुशी तो देखो। उनकी तो लॉटरी लगी है।”

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन की अनोखी जोड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FunTaap Official 😎 (@funtaap)


वैसे इस जोड़ी के ऊपर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button