अध्यात्म

दिवाली पर इस तरह जलाने चाहिए दीये, जल्दी प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी, जान लें सभी नियम

दिवाली का त्योहार आ चुका है। हर कोई अपने घर को सजाने में लगा हुआ है। इस दौरान लोग अपने घर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाते हैं। लेकिन इसके बावजूद दिवाली पर दीपक प्रज्वलित करने का खास महत्व रहता है। यह सालों पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि घर को जलते दीपक से सजाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर में सकरात्मकता और खुशहाली आती है।

आत्मा शुद्ध करता है दीपक

दीपक में डाला गया तेल इंसान की नकारात्मक भावना को दर्शाता है। वहीं दीपक की बाती इंसान की आत्मा का प्रतिनिधित्व करती है। जब हम दीपक को जलाते हैं तो आत्मा की शुद्धि होती है। इससे हमारे मन में पॉजिटिव ख्याल आते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। और जहां पॉजिटिव एनर्जी रहती है वहां मां लक्ष्मी अधिक दिनों तक वास करती है।

दीपक तो आप सभी दिवाली पर जरूर प्रज्वलित करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली पर दीपक जलाने के भी कुछ खास नियम होते हैं। यदि आप इन नियम कायदों से घर दीपक जलाएं तो मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है। आपको अच्छा फल देती है। तो चलिए बिना किसी देरी के दिवाली पर दीपक जलाने के नियम जान लेते हैं।

दिवाली पर दीपक से जुड़े नियम

1. दिवाली पर सबसे पहला दीया घर के पूजा स्थल पर रखना चाहिए। हालांकि इसके लिए आपका पूजा स्थल ईशान कोण में होना बहुत जरूरी है। यदि ऐसा नहीं है तो आप दीया पूजा स्थल की बजाय ईशान कोण में रखें। यह शुभ होता है।

2. दिवाली का दूसरा दीया तुलसी के पौधे के पास रखा जाता है। यह तुलसी का पौधा भी ईशान कोण में होना चाहिए। इससे घर में बरकत आती है। इसके बाद आप एक दीया किचन में रखना ना भूलें। इससे मां अन्नपूर्णा खुशी होती है। घर में सालभर बरकत बनी रहती है।

3. अपने घर के वायव्य कोण और दक्षिण दिशा में भी एक दीया अवश्य रखें। इसकी वजह ये है कि दक्षिण दिशा यम की मानी जाती है। यहां दीपक जलाने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4. दीपक जलाने के लिए हमेशा तेल का इस्तेमाल करें। इसकी बत्ती को गोल की जगह लंबी बनाएं। दीपक में काला तिल या धानी के कुछ दाने भी डाल दें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।

5. एक दीपक थाली में रखें। इस थाली में सोना या चांदी के गहने रखें। फिर इससे मां लक्ष्मी की आरती करें। बाद में यह दीया मंदिर में रख कर आ जाएं। इससे आपके घर सालभर पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

Back to top button