बॉलीवुड

सालों बाद पूर्व-मंगेतर करिश्मा से मिले अभिषेक, फिर ऐश्वर्या ने जो किया वह हैरान कर देगा – Pics

हर किसी का एक पास्ट होता है। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का भी था। दोनों की साल 2002 में सगाई हुई थी। ये कपल तब हर जगह छाया हुआ था। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन फिर ये रिश्ता टूट गया था। दोनों की राहें अलग हो गई। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। वहीं करिश्मा संजय कपूर संग शादी के बंधन में बंध गई। हालांकि अब उनका तलाक हो चुका है।

पति की पूर्व-मंगेतर से मिली ऐश्वर्या

सगाई टूटने के बाद से करिश्मा और अभिषेक को कभी एक साथ नहीं देखा गया। यहां तक कि दोनों एक दूसरे के बारे में बात करने से भी कतराते रहे। वहीं ऐश्वर्या को भी कभी करिश्मा संग नहीं देखा गया। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ये तीनों एक ही छत के नीचे आ गए।

karishma kapoor and abhishek bachchan

यहां अभिषेक ने तो करिश्मा को देखकर अपनी नजरें चुरा ली, लेकिन उनकी बीवी ऐश्वर्या ना सिर्फ करिश्मा से मिली, बल्कि उनके साथ एक फोटो भी क्लिक करवाई। इस तस्वीर को करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया। साथ ही कैप्शन में लिखा ‘बीती रात पुरानी गैंग के साथ पुनर्मिलन।’

इस तस्वीर में करिश्मा और ऐश्वर्या के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आ रही है। यह तीनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। करिश्मा लाल रंग की साड़ी में हसीन लग रही है। वहीं ऐश्वर्या पिंक कलर के सलवार सूट में कहर बरसा रही है। साथ ही माधुरी भी अपनी पर्पल साड़ी में जच रही है।

ऐसी थी अभिषेक-करिश्मा की लव स्टोरी

इस तस्वीर को फैंस बड़ी पसंद कर रहे हैं। उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। अभिषेक और करिश्मा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता नंदा बच्चन की शादी में हुई थी। फिर दोनों का इश्क परवान चढ़ा और इन्होंने सगाई तक कर ली। हालांकि फिर इनके रिश्ते बिगड़ने लगे और अचानक से सगाई टूट गई।

सगाई टूटने की वजह आज तक साफ नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि इसकी वजह अभिषेक और करिश्मा की मम्मियाँ थी। जया बच्चन का व्यवहार बहुत सख्त था। वहीं वह बहू के शादी के बाद फिल्मों में काम करने के भी खिलाफ थी। ये बात करिश्मा की मां बबीता को पसंद नहीं आई। तब करिश्मा का करियर पीक पर था। वहीं अभिषेक की पहली फिल्म रिफ़्यूजी आई थी। वह भी फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में बबीता चाहती थी कि करिश्मा शादी करने की बजाय अपने करियर पर फोकस करे।

Back to top button
?>